Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Soaked Figs Benefits: वजन कम करने के साथ ब्लड शुगर कंट्रोल करने तक, भीगे हुए अंजीर खाने के हैं अनगिनत फायदे

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 07 Oct 2023 07:44 AM (IST)

    Soaked Figs Benefits अंजीर सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। पोषक तत ...और पढ़ें

    Soaked Figs Benefits: भिगे हुए अंजीर खाने के हैं ढेरों फायदे
    Soaked Figs Benefits: भिगे हुए अंजीर खाने के हैं ढेरों फायदे

    HighLights

    1. कैल्शियम से भरपूर अंजीर हड्डियों को स्वस्थ रखने में मददगार है।
    2. अंजीर में मौजूद पोटैशियम हाई बीपी को कंट्रोल करता है।
    3. भिगे हुए अंजीर खाने से वजन कम होने में सहायता मिलती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Soaked Figs Benefits: ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इनमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। इन्हीं में शामिल है अंजीर, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मददगार है। इसमें फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैंगनीज और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो सेहत को दुरुस्त रखते हैं। अंजीर खाने का सबसे अच्छा तरीका है, इसे भिगोकर खाना, जिससे स्वास्थ्य को कई गुना फायदे मिलते हैं। तो आइए जानते हैं भिगोए हुए अंजीर खाने के अनगिनत फायदे।

    वेट लॉस में मददगार

    अंजीर खाने से वेट लॉस में मदद मिलती है। दरअसल इसके सेवन से पेट देर तक भरा रहता है और भूख कम लगती है, जिससे वजन भी नियंत्रित रहता है।

    ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल करें

    अंजीर में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। जिससे ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो रोजाना भिगे हुए अंजीर खाएं, इससे शुगर के मरीजों को फायदा मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: हाई बीपी कंट्रोल करने से लेकर कब्ज से राहत दिलाने तक, मूली खाने के हैं ये 5 बड़े फायदे

    हॉर्मोनल बैलेंस

    अंजीर के सेवन से हॉर्मोनल इम्बैलेंस में भी मदद मिलती है। जिन महिलाओं को हॉर्मोनल इम्बैलेंस की समस्या रहती है, वे अंजीर का सेवन कर सकती हैं, जिससे पीरियड भी इररेगुलर नहीं होंगे।

    दिल के लिए फायदेमंद

    अंजीर का सेवन दिल को दुरुस्त रखता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बीपी को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, जिससे दिल की बीमारी का खतरा भी कम होता है।

    हड्डियां मजबूत होती हैं

    हड्डियों की मजबूती के लिए अंजीर का सेवन करना चाहिए। इसमें कैल्शियम के साथ-साथ पोटैशियम भी पाया जाता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं, साथ ही बुढ़ापे में जोड़ों के दर्द आदि से भी छुटकारा मिलता है।

    पाचन दुरुस्त रखें

    अंजीर में घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है। इससे कब्ज, गैस जैसी समस्या नहीं होती और स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

    यह भी पढ़ें: क्या आपके भी कलाई में रहता है अक्सर दर्द, तो जानें क्या हैं इसके कारण

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik

    खबरें और भी