Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उल्टी-मतली या चक्कर आना! लो ब्लड प्रेशर में नजर आते हैं ऐसे संकेत, भारी पड़ सकती है न पहचानने की गलती

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 05:44 PM (IST)

    शहनाज गिल के हॉस्पिटल से वायरल हुए वीडियो ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया जिसमें उन्हें आईवी ड्रिप लगी हुई थी। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस ब्लड प्रे ...और पढ़ें

    लो ब्लड प्रेशर के लक्षणों को पहचानें (Picture Credit- Freepik)
    लो ब्लड प्रेशर के लक्षणों को पहचानें (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. लो ब्लड प्रेशर को हाइपोटेंशन भी कहा जाता है।
    2. यह एक आम समस्या है, जो किसी को भी हो सकती है।
    3. समय रहते लक्षणों को पहचान कर इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जानी-मानी एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल के एक वीडियो ने हाल ही में उनके फैंस को चिंता में डाल दिया। दरअसल, हॉस्पिटल से वायरल हुई उनकी इस वीडियो में वह आईवी ड्रिप लगाए नजर आईं। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस अचानक ब्लड प्रेशर के गिरावट के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं।

    लो ब्लड प्रेशर, जिसे हाइपोटेंशन भी कहा जाता है, इन दिनों कई लोगों के लिए परेशानी की वजह बनी हुई है। बदलती लाइफस्टाइल और बिजी शेड्यूल अक्सर लोगों को इस परेशानी का शिकार बना देती है। ऐसे में जरूरी है कि समय इसके लक्षणों की पहचान की जाए, ताकि किसी भी गंभीर हालात को समय रहते कंट्रोल किया जा सके। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे लो ब्लड प्रेशर के कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में-

    यह भी पढ़ें- नजरअंदाज न करें Low Blood Pressure की समस्या, खतरनाक साबित हो सकती है ये कंडीशन

    लो ब्लड प्रेशर क्या है?

    हाइपोटेंशन या लो ब्लड प्रेशर तब होता है, जब आपका ब्लड प्रेशर सामान्य से बहुत कम हो जाता है। यह या तो अपने आप हो सकता है या कई बीमारियों के लक्षण के रूप में। ऐसा भी हो सकता है कि इसके कोई लक्षण न हों। हालांकि, इसके लक्षण नजर आने लगे, तो समझ जाएं कि आपको मेडिकल हेल्प की जरूरत हो सकती है। इसके कुछ लक्षणों को आपको भूलकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।

    थकान और कमजोरी

    अगर आपको लगातार थकान और कमजोरी महसूस हो रही है, तो इसे हल्के में न लें। आमतौर पर मांसपेशियों और अंगों में जरूरत के मुताबिक खून और ऑक्सीजन न पहुंच पाने के कारण ऐसा हो सकता है, लेकिन अगर आराम के बाद भी इसमें कोई सुधार नहीं आता है, तो यह हाइपोटेंशन का संकेत हो सकता है।

    खबरें और भी

    ब्लर विजन

    अगर आपको अचानक चलने-फिरने या थोड़ी-सी मेहनत करने के दौरान या बाद में ब्लर विजन का अनुभव होता है, तो इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। लो ब्लड प्रेशर की वजह से अक्सर आंखों में ऑक्सीजन और खून की आपूर्ति कम हो जाती है, जिससे आपकी विजन अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती है।

    चक्कर आना या बेहोशी

    चक्कर आना खासकर खड़े होने पर, लो ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है। आमतौर पर ब्रेन में खून की कमी होने की वजह से ऐसा होता है और अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यह बेहोशी का कारण बन सकता है।

    तेज सांसें चलना

    लो ब्लड प्रेशर होने अक्सर आपकी सांसें तेज हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर में ऑक्सीजन की कमी की वजह से शरीर तेज सांस की मदद से इसकी भरपाई करने की कोशिश करता है। अगर आपको भी सांस लेना मुश्किल लग रहा है, तो बिना देरी डॉक्टर से मिलें।

    मतली या उल्टी

    मतली महसूस होना, खासकर जब चक्कर आने या पसीना आने के साथ ऐसा महसूस होना, लो ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है। यह आपके शरीर की जरूरी अंगों में खून के प्रवाह में कमी के प्रति प्रतिक्रिया हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- Low Blood Pressure का संकेत होता है अचानक चक्कर आना या धुंधला दिखना, ऐसे में तुरंत राहत के लिए क्या करें?

    Source:

    • Cleveland Clinic: https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/21156-low-blood-pressure-hypotension