विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आम के शौकीन, जरा ध्यान दें! 'फलों के राजा' के साथ कभी न खाएं 5 चीजें, वरना सेहत को होंगे नुकसान

Published: Wed, 04 Jun 2025 04:42 PM (IST)

आम का मीठा और रसीला स्वाद हर किसी को पसंद आता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे खाने ...और पढ़ें

इन 5 चीजों को आम के साथ खाने से बचें (Image Source: Freepik)
इन 5 चीजों को आम के साथ खाने से बचें (Image Source: Freepik)

HighLights

  1. आम को फलों का राजा कहा जाता है।
  2. गर्मियों में यह लोगों का पसंदीदा फल होता है।
  3. इसके साथ कुछ चीजें खाने से परहेज करना चाहिए।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आम की मीठी खुशबू और लाजवाब स्वाद भला किसे नहीं लुभाता है? इस फल को देखकर ही मन करता है कि बस खा लें और खाते चले जाएं! लेकिन, क्या आप जानते हैं कि फलों के इस राजा के साथ कुछ 'दुश्मन' भी हैं, जो अगर मिल जाएं तो आपकी सेहत पर भारी पड़ सकते हैं?

जी हां, यह सच है। आम को खाते समय कुछ ऐसी चीजें (Foods To Avoid With Mangoes) हैं जिन्हें इसके साथ बिलकुल नहीं खाना चाहिए, वरना फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। आज हम आपको 5 ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आम के साथ खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

दही

आम और दही का मिश्रण सुनकर शायद कुछ लोगों को अच्छा लगे, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार यह सही नहीं है। आम की तासीर गर्म होती है और दही की ठंडी। इन दोनों को एक साथ खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे पेट दर्द, गैस या अपच। साथ ही, यह शरीर में टॉक्सिन्स को भी बढ़ा सकता है।

पानी

बहुत से लोग आम खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं, जो कि एक आम गलती है। बता दें, आम खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट फूलना, गैस या पेट दर्द हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आम में फाइबर और शुगर होता है, और पानी पीने से यह पाचन प्रक्रिया को धीमा कर सकता है। आम खाने के कम से कम 30-45 मिनट बाद ही पानी पिएं।

यह भी पढ़ें- Fatty Liver से लेकर डायबिटीज तक, डॉक्टर ने बताए 5 समस्याओं के लिए बेस्ट पांच फूड्स के नाम

कोल्ड ड्रिंक

आम की मिठास के साथ कोल्ड ड्रिंक का मजा लेते हैं, तो भी आप गलत कर रहे हैं। जी हां, आम में पहले से ही नेचुरल शुगर होती है और कोल्ड ड्रिंक में एक्स्ट्रा शुगर और कई तरह के केमिकल होते हैं। इन दोनों को एक साथ लेने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है, खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बहुत खतरनाक हो सकता है। यह पेट में गड़बड़ी और पाचन संबंधी समस्याओं को भी बढ़ा सकता है।

करेला

यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन आम और करेले का कॉम्बो आपकी सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। आम मीठा होता है और करेला कड़वा। इन दोनों के विपरीत स्वाद और गुणों के कारण, इन्हें एक साथ खाने से मतली, उल्टी और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

मसालेदार खाना

आम खाने के तुरंत बाद या साथ में बहुत ज्यादा मसालेदार या तीखा खाना खाने से बचना चाहिए। आम की तासीर गर्म होती है और मसालेदार खाना भी शरीर में गर्मी बढ़ाता है। इन दोनों का मेल पेट में जलन, एसिडिटी और अपच का कारण बन सकता है। आम खाने के बाद कुछ देर का अंतर रखें और फिर ही मसालेदार चीजें खाएं।

यह भी पढ़ें- इन 4 लोगों को दी जाती है सूखे नहीं, भिगोए हुए अखरोट खाने की सलाह, सेहत के लिए बन जाते हैं वरदान

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।