Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इन 4 लोगों को दी जाती है सूखे नहीं, भिगोए हुए अखरोट खाने की सलाह, सेहत के लिए बन जाते हैं वरदान

    Updated: Wed, 04 Jun 2025 10:51 AM (IST)

    क्या आप जानते हैं कि भीगे हुए अखरोट सेहत के लिए काफी फायदेमंद (Soaked Walnuts Benefits) होते हैं। अखरोट को भिगोने से इसमें मौजूद पोषक तत्व आसानी से अ ...और पढ़ें

    Soaked Walnut Benefits: किन लोगों के लिए भीगे हुए अखरोट खाना है फायदेमंद? (Picture Courtesy: Freepik)
    Soaked Walnut Benefits: किन लोगों के लिए भीगे हुए अखरोट खाना है फायदेमंद? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. अखरोट में किए विटामिन, मिनरल और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं
    2. भीगे हुए अखरोट खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है
    3. अखरोट खाने से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचा जा सकता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दिमाग की शेप में दिखने वाला ड्राई फ्रूट, अखरोट, सेहत के लिए काफी फायदेमंद (Soaked Walnuts Benefits) होता है। दिमाग के लिए तो यह खासतौर से फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से दिमाग तेज होता है। इसलिए घर के बड़े अक्सर अखरोट खाने की सलाह देते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भीगे हुए अखरोट खाने से इसके गुण और बढ़ जाते हैं? जी हां, रातभर पानी में भिगोकर अखरोट खाने से इसके पोषक तत्व आसानी से पच जाते हैं और शरीर को ज्यादा फायदा मिलता है। आइए जानते हैं कि किन 4 लोगों (Who Should Eat Soaked Walnuts) को भीगे हुए अखरोट जरूर खाने चाहिए।

    किन्हें खाने चाहिए भीगे हुए अखरोट?

    दिमागी काम करने वाले लोग

    अखरोट को "ब्रेन फूड" कहा जाता है, क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये सभी तत्व दिमाग की काम करने की क्षमता को बढ़ाते हैं और याददाश्त को मजबूत करते हैं। इसलिए अखरोट खाना दिमागी काम करने वाले लोगों, जैसे- स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इससे दिमाग तेज होता है।

    यह भी पढ़ें: अखरोट को घुन और कीड़े लगने से बचाएंगे 5 टिप्स, सालभर रहेंगे फ्रेश और कुरकुरे

    दिल की बीमारियों का रिस्क

    दिल की बीमारियों से पीड़ित या जिन लोगों में इन बीमारियों का रिस्क ज्यादा होता है, उनके लिए अखरोट खाना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। अखरोट में मैग्नीशियम और पोटेशियम होते हैं, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है।

    कमजोर हड्डियों वाले लोग

    अखरोट में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने

    में मदद करते हैं। इसलिए जिन लोगों की हड्डियां कमजोर होती हैं, उन्हें अखोरट खाना चाहिए। इसे खाने से हड्डियों की डेंसिटी बढ़ती है और ऑस्टियोपोरोसिस का रिस्क कम होता है।

    पाचन समस्याओं से जूझ रहे लोग

    अखरोट में टैनिन होता है, जिसके कारण पोषक तत्व अब्जॉर्ब नहीं होते। इसके कारण पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए अखरोट को भिगोकर खाना कमजोर पाचन वाले लोगों के लिए फायदेमंद होता है। अखरोट में फाइबर भी होता है, जो पाचन के लिए फायदेमंद होता है

    खबरें और भी

    कैसे खाएं भीगे हुए अखरोट?

    • रात को 4-5 अखरोट को 1 कप पानी में भिगोकर रख दें।
    • सुबह छिलका उतारकर (या छिलके सहित) खाएं।
    • इसके साथ आप चाहें, तो दूध भी पी सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: ऐसे ही नहीं 'द‍िमाग का दोस्‍त' बन गया अखरोट, एक बार जान ल‍िए फायदे ताे आज ही कर लेंगे डाइट में शाम‍िल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।