विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जिम में पसीना बहा लेंगे, लेकिन 'डाइट' से क्यों कतराते हैं पुरुष? एक स्टडी में सामने आई इसकी दिलचस्प वजह

Updated: Sun, 30 Aug 2026 11:29 AM (IST)

पुरुषों को वजन घटाने में अक्सर परेशानी होती है क्योंकि वे 'डाइट' शब्द से कतराते हैं, इसे महिलाओं से जुड़ा मानते हैं।

डाइट शब्द से दूर भागते हैं पुरुष (Picture Courtesy: Freepik)

डाइट शब्द से दूर भागते हैं पुरुष (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर आपने देखा होगा कि पुरुषों को अपना वजन घटाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर हम इसे खान-पान से जोड़कर या रोजमर्रा की आदतों से जोड़कर देखते हैं, लेकिन ये पूरी सच्चाई नहीं है। 

पुरुषों की वेट लॉस से जुड़ी समस्या के पीछे कुछ और भी वजह है। हाल में हुई एक स्टडी में पुरुषों के वेट लॉस से जुड़ी एक बहुत दिलचस्प बात समाने आई है, जिसे सुनकर आप हैरान हो सकते हैं। आइए जानें क्या ये नया खुलासा। 

डाइट शब्द से क्यों कतराते हैं पुरुष?

इस स्टडी के मुताबिक, पुरुष अक्सर खान-पान में बदलाव करने या खाने पर नियंत्रण रखने जैसी चीजों से दूरी बनाकर रखते हैं। वे खान-पान में बदलाव करने की आदत को महिलाओं से जुड़ी बात या प्रक्रिया मान लेते हैं और यही वजह है कि जब बात वजन घटाने की आती है, तो पुरुष डाइट जैसे शब्द से कतराने लगते हैं और इससे दूर भागने की कोशिश करते हैं। 

30 से ज्यादा उम्र के पुरुषों पर हुई स्टडी

पुरुषों और डाइट से जुड़े इस कनेक्शन को समझने के लिए रिसर्चर्स ने 30 या उससे ज्यादा उम्र के 24 पुरुषों से वेट लॉस के बारे में बातचीत की। इस चर्चा के दौरान उनसे वजन घटाने से जुड़े कुछ पर्सनल एक्सपीरिएंस के बारे में भी पूछा गया। 

इस बातचीत की रिपोर्ट के मुताबिक रिसर्चर्स ने यह निष्कर्ष निकाला कि पुरुषों के लिए बनाए जाने वाले वजन घटाने के प्रोग्राम्स में डाइट जैसे शब्दों के इस्तेमाल से पूरी तरह बचना चाहिए, क्योंकि इन शब्दों से वे दूर भागते हैं।

क्या है सही तरीका?

इस रिपोर्ट में यह बात साफ तरीके से सामने आई है कि पुरुष वजन घटाने की प्रक्रिया से कैसे बैहतर तरीके से जुड़ सकते हैं। अगर वजन कम करने की इस जर्नी या प्रोसेस को डाइट की जगह किसी चैलेंज या टास्क की तरह उनके सामने रखा जाए, तो पुरुष उसमें काफी ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं।

वहीं, डाइट जैसे शब्द का इस्तेमाल होते ही, वे इससे कतराने लगते हैं। जब बात चैलेंज की आती है, तो पुरुष इसे पूरा करने और वजन घटाने में ज्यादा दिलचस्पी लेने लगते हैं।