Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्मि‍यों में इन 5 तरीकों से डाइट में शाम‍िल करें ये हरी पत्ती, शरीर के साथ दिमाग भी रहेगा दुरुस्त

    Updated: Fri, 06 Jun 2025 10:27 AM (IST)

    गर्मी में पुदीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पुदीना शरीर को ठंडक पहुंचाता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। आप इसे कई तरीकों से अपनी डाइट में शाम‍ ...और पढ़ें

    गर्मियों में पुदीना खाने के फायदे। (Imafge Credit- Freepik)
    गर्मियों में पुदीना खाने के फायदे। (Imafge Credit- Freepik)

    HighLights

    1. गर्मी के दिनों में पेट की समस्या बढ़ जाती है।
    2. इस दौरान डाइट का खास ध्‍यान रखना होता है।
    3. पुदीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। गर्मियों में हमें अपनी सेहत का ज्‍यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है। इस दौरान हमें हेल्‍दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है। कहते हैं क‍ि गर्मियों में हमें हरी सब्‍ज‍ियों और मौसमी फलों को डाइट में जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए। इससे शरीर को सभी जरूरी पोषण म‍िलते हैं और ये हमें हाइड्रेट भी रखते हैं।

    अगर गर्मियों में शरीर में पानी की कमी हो जाए तो इससे कई परेशान‍ियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान शरीर को ठंडा रखना सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में पुदीना से बेहतर क्‍या ही हो सकता है। गर्मियों में पुदीने का इस्‍तेमाल लगभग सभी घरों में क‍िया जाता है। इसकी चटनी तो सबसे ज्‍यादा पसंद की जाती है। पुदीने को डाइट में शाम‍ि‍ल करने से सेहत को कई फायदे म‍िलते हैं।

    डाइजेशन से लेकर ओरल हेल्थ भी बेहतर होती है। स्किन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। वहीं इसे खाने से शरीर को ठंडा रखने में मदद म‍िलती है। अगर आप इसे अपनी डाइट में शाम‍िल करते हैं तो शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता भी बढ़ती है। आज का हमारा लेख भी इसी वि‍षय पर है। हम आपको गर्मियों में पुदीना खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये भी बताएंगे क‍ि आप किन तरीकों से पुदीने को अपनी डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    डाइजेशन सुधारे

    पुदीने में ऐसे नेचुरल तत्व पाए जाते हैं जो डाइजेशन को बेहतर बनाने का काम करते हैं। इससे गैस, अपच, एसिडिटी और सूजन जैसी समस्याओं से राहत म‍िलती है। इससे पेट काे ठंडक म‍िलती है। आपको बता दें क‍ि पुदीना हीट स्ट्रोक से भी बचाव करता है।

    खबरें और भी

    बीपी करे कंट्रोल

    पुदीने को डाइट में शाम‍िल करने से बीपी कंट्रोल में रहता है। अगर आप हाई ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या से परेशान हैं तो आपको अपनी डाइट में इसे जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए।

    स्‍क‍िन के ल‍िए फायदेमंद

    पुदीने को खाएं या फ‍िर इसका फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाएं। ये आपकी स्‍क‍िन को जबरदस्‍त फायदे पहुंचाता है। पुदीने में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की मात्रा अच्‍छी खासी होती है जो फ्री रेडिकल्‍स से होने वाले नुकसान को रोकने में मददगार है।

    य‍ह भी पढ़ें: तेजी से Weight Loss के लिए अपना लें ये 5 आदतें, एक ही महीने में द‍िखेगा कमाल का असर

    तनाव करे कम

    आपने देखा होगा क‍ि गर्मियों में ज्‍यादातर लोगों को स‍िर दर्द की समस्‍या हाेती है। वहीं कई लोग तनाव का शि‍कार हो जाते हैं। ऐसे में आप पुदीने को डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं। यह दिमाग को ठंडक पहुंचाता है। ये मानसिक तनाव भी कम करता है।

    डिहाइड्रेशन से बचाए

    पुदीना में विटामिन सी और कैल्शियम की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। अगर आप पुदीने को नींबू पानी के साथ लेते हें तो इससे शरीर में पानी की कमी दूर होती है। ये लू से भी हमारा बचाव करता है।

    कैसे करें डाइट में शाम‍िल?

    • पुदीना की चाय बनाकर पी सकते हैं।
    • पुदीने को रायते में म‍िलाकर खा सकते हैं।
    • पुदीने से डिटॉक्स वॉटर बना सकते हैं।
    • इसकी चटनी भी स्‍वाद‍िष्‍ट होती है।
    • सलाद में भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Overthinking से बढ़ सकता है कई बीमार‍ियों का खतरा, आपको भी है ये आदत तो जरूर करें 5 काम

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।