यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Monsoon में इन 5 फलों से दूरी बनाना ही है बेहतर, वरना बिगड़ सकती है आपकी सेहत
मानसून में नमी और गंदगी के कारण बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान कुछ फलों से दूरी बनाना महत्वपूर्ण है क्योंकि ...और पढ़ें

HighLights
- मानसून के आते ही गर्मी से राहत मिलती है।
- हालांकि, कई तरह की बीमारियां भी फैलती हैं।
- आपको खानपान का ज्यादा ख्याल रखना होता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून का मौसम आते ही गर्मी से राहत मिल जाती है। हालांकि, ये मौसम अपने साथ कई सारी बीमारियां लेकर आता है। दरअसल, नमी और गंदगी की वजह से बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपने लगते हैं। इससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान खानपान को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। खासकर फलों के मामले में।
फल आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, इसमें काेई संशय की बात नहीं है, लेकिन बरसात के मौसम में आपको कुछ फलों से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इन्हें खाने पर फायदे की बजाय आपको नुकसान हो सकता है। मानसून में कटे-फटे या ज्यादा पानी वाले फल जल्दी खराब होने लगते हैं। इनमें बैक्टीरिया या कीड़े भी लग सकते हैं। जिससे आपको पेट खराब, फूड पॉइजनिंग, उल्टी-दस्त और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
कई बार बाहर से साफ दिखने वाले फल भी अंदर से सड़े गले हुए होते हैं, जो सेहत के लिए जहर का काम करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप उन फलों का सेवन करने से बचें। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको बताएंगे कि बारिश के मौसम में आपको किन फलों का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से -
बेरीज
मानसून के दिनों में आपको बेरीज जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी जैसे फलों को नहीं खाना चाहिए। क्योंकि ये नमी के कारण जल्दी खराब हो जाते हैं। इसमें बैक्टीरिया जल्दी लग जाते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से आपको डाइजेशन की दिक्कत हो सकती है। साथ ही फूड प्वाइजनिंग का खतरा हो सकता है।
खबरें और भी
तरबूज और खरबूजा
गर्मियों में लोग तरबूज और खरबूज खूब खाते हैं। लेकिन आपको बरसात के दिनों में इन्हें खाने से बचना चाहिए। क्योंकि ये फल काफी नमी को एब्जॉर्ब करते हैं। इससे ये जल्दी खराब होते हैं और दूषित भी हो जाते हैं।
आम
बारिश में आम का सेवन भी करने से बचना चाहिए। दरअसल, आम की तासीर गर्म होती है। इससे पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। साथ ही पेट में भारीपन, गैस और अपच की दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं।
यह भी पढ़ें: Monsoon में बाहर निकलने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें, बारिश होने पर नहीं झेलनी पड़ेगी कोई दिक्कत
आड़ू
आड़ू एक ऐसा फल है, जो नमी के कारण जल्दी पिलपिला हो जाता है। इसमें आसानी से फंगस भी लग जाते हैं। इससे आपका पेट खराब हो सकता है।
खीरा
बारिश के मौसम में पानी से भरपूर खीरे का सेवन भी नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपको डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Monsoon में फिट और हेल्दी रहने के लिए जरूर खाएं ये 5 फल, कमजोर इम्युनिटी होगी मजबूत
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।