यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Monsoon में फिट और हेल्दी रहने के लिए जरूर खाएं ये 5 फल, कमजोर इम्युनिटी होगी मजबूत
मानसून में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। इस मौसम में पाचन और मौसमी बीमारियों से बचने के लिए डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर आपके शरीर की र ...और पढ़ें

HighLights
- बरसात के मौसम में संक्रमण फैलने का खतरा रहता है।
- बरसात में हमें कुछ खास फलों का सेवन करना चाहिए।
- ऐसे फल जो इम्युनिटी को बूस्ट करने की क्षमता रखते हों।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून की एंट्री हो गई है। इस दौरान माैसम जहां सुहावना हाे जाता है, तो वहीं ये मौसम अपने साथ ढेर सारी स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है। बरसात के मौसम में वायरल इन्फेक्शन, एलर्जी, डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी कई मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हवा में भी काफी नमी होती है, ये आपके डाइजेशन के लिए ठीक नहीं होती है।
इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। ऐसे में पाचन और मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। कहते हैं कि बारिश के मौसम में इम्युनिटी का मजबूत होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए जरूरी है कि आप कुछ हेल्दी फ्रूट्स का सेवन करें। इन फलों का सेवन करने से डाइजेशन ताे अच्छा रहता ही है, साथ ही इम्युनिटी भी मजबूत होती है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। हम आपकाे कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मानसून में आपको जरूर खाना चाहिए। इससे आपके शरीर को भी सभी जरूरी पोषण मिल सकेगा। आइए उन फलों के बारे में जानते हैं विस्तार से -
जामुन
कहते हैं कि मानसून में जामुन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। ये खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है, साथ ही ये हमारी सेहत को भी जबरदस्त फायदे पहुंचाता है। इसमें विटामिन सी के साथ ही आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। ये आपके डाइजेशन के लिए अच्छा होता है। साथ ही ये आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है।
खबरें और भी
अनार
अनार सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसे खाने से आपके शरीर में खून की कमी दूर हाेती है। इसमें विटामिन-बी और फोलेट की अच्छी मात्रा पाई जाती है। मानसून में अगर आप इस फल को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे रेड ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ती है। अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं तो आपको अनार का सेवन जरूर करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Monsoon में बाहर निकलने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें, बारिश होने पर नहीं झेलनी पड़ेगी कोई दिक्कत
सेब
सेब में विटामिन सी के साथ-साथ फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसे खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। साथ ही एनर्जी भी मिलती है। बारिश के मौसम में सेब खाने से वायरल इन्फेक्शन का खतरा कम होता है।
पपीता
पपीता भी आपकी सेहत के लिए बेहद गुणकारी है। इसे मानसून में जरूर खाना चाहिए। दरअसल, पपीता में मिलने वाला पपैन एंजाइम डाइजेशन को बेहतर बनाने का काम करता है। साथ ही इसे खाने से इम्युनिटी भी स्ट्रॉन्ग होती है। आपको बता दें कि इसमें विटामिन ए और सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
नाशपाती
नाशपाती में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। ये इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने का काम करती है। इसे मानसून में जरूर खाना चाहिए। ये आपके डाइजेशन के लिए भी जरूरी है।
यह भी पढ़ें: लिवर खराब होने पर भूल से भी न खाएं ये 5 चीजें, सेहत प्यारी है तो आज ही से दें इन पर ध्यान
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।