Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुबह या शाम, गर्मियों में क‍िस समय वर्कआउट करने से मि‍लते हैं बेहतर र‍िजल्‍ट?

    Updated: Fri, 11 Apr 2025 02:59 PM (IST)

    वर्कआउट करने का सबसे अच्छा समय वही है जो आपके शेड्यूल में फिट बैठे और जिसे आप लंबे समय तक फॉलो कर सकें। हालांक‍ि गर्मियों में आपको थोड़ा एडजस्‍ट करना ...और पढ़ें

    गर्मियों में कब करना चाह‍िए वर्कआउट? (Image Credit- Freepik)
    गर्मियों में कब करना चाह‍िए वर्कआउट? (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. गर्मियों में वर्कआउट करने के क्‍या फायदे होते हैं।
    2. वर्कआउट करने से हम फ‍िट रह सकते हैं।
    3. हर मौसम में एक्‍सरसाइज करना जरूरी होता है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। मौसम चाहे कोई भी हो, एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी होता है। इससे न सिर्फ आप फ‍िज‍िकली एक्‍ट‍िव रहते हैं, बल्कि आपको मानसिक रूप से भी शांति म‍ि‍लती है। लेकिन जब बात आती है वर्कआउट करने के समय की, तो अक्सर लोग असमंजस में पड़ जाते हैं। उन्‍हें ये समझ नहीं आता है क‍ि सुबह वर्कआउट करना बेहतर है या शाम को। कुछ लोग सुबह-सुबह एक्सरसाइज करना शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद मानते हैं, तो कुछ का मानना है कि शाम को शरीर ज्यादा एक्टिव रहता है।

    यह कंफ्यूजन इसलिए भी होता है क्योंकि हर किसी की बॉडी क्लॉक, लाइफस्टाइल और फिटनेस गोल अलग-अलग होते हैं। ऐसे में आज हम आपकी ये दुव‍िधा दूर करने जा रहे हैं। हम आपको बताएंगे क‍ि क्या सच में सुबह वर्कआउट करने से वजन तेजी से घटता है या शाम के समय की एक्सरसाइज से मांसपेशियां ज्यादा मजबूत होती हैं? आइए जानते हैं वर्कआउट करने का सही समय क्‍या होता है। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    सुबह के समय वर्कआउट करने के फायदे

    सुबह वर्कआउट करने से दिन की शुरुआत एनर्जी से भरपूर होती है। इससे मूड को भी बेहतर बनाने में मदद म‍िलती है। ये डिप्रेशन-एंग्जायटी को कम करने का काम करता है। इसके अलावा सुबह खाली पेट वर्कआउट करने से तेजी से फैट बर्न होता है। आपने देखा होगा क‍ि सुबह वर्कआउट करने वाले लोग अक्सर ज्यादा कंसिस्टेंट रहते हैं क्योंकि दिन की भागदौड़ में कोई बाधा नहीं आती है।

    शाम को वर्कआउट करने के फायदे

    दोपहर के बाद शरीर की परफॉर्मेंस पीक पर होती है। यानी उस वक्त स्टेमिना, स्ट्रेंथ और फ्लेक्सिबिलिटी बेहतर होती है। दूसरी ओर शाम के समय हमारी बॉडी पहले से वार्म होती है। मसल्‍स में लचीलापन बना होता है। इससे चोट लगने का रिस्क कम होता है। वहीं ऑफिस या दिनभर की टेंशन के बाद शाम को एक्सरसाइज करने से माइंड रिलैक्स होता है और नींद बेहतर आती है। आपको ये मालूम होता है क‍ि अब आपको कोई काम नहीं है। ऐसे में आप बे‍हतर तरीके से एक्‍सरसाइज कर पाते हैं। हालांक‍ि ये मौसम पर न‍िर्भर करता है। गर्मी के द‍िनों में शाम को थोड़ी द‍िक्‍कतें हो सकती हैं।

    खबरें और भी

    क्या है बेस्ट टाइम?

    गर्मियों के मौसम में सुबह का समय वर्कआउट के लिए बेस्ट माना जाता है। इस समय सूरज की किरणें ज्यादा तेज नहीं होती हैं। हवा भी अच्छी चलती है। जो लोग घंटों वर्कआउट करते हैं, उनके लिए भी सुबह का समय ही ज्यादा अच्छा है, क्योंकि इस टाइम पर शरीर की गर्माहट के साथ आपको मौसम की ठंडक से राहत मिलती है। अगर आप शाम को ही वर्कआउट के लिए समय निकाल पाते हैं, तो गर्मियों में कोशिश करें कि ज्यादा देर तक वर्कआउट करने से बचें।

    ऐसे में मौसम के गर्म होने पर आपको कई तरह की परेशानियां और डिहाइड्रेशन हो सकती है। इससे हार्ट और किडनी के ऊपर भी लोड ज्यादा पड़ता है, जिससे आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। गर्मियों में आपको हैवी एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Weight Loss जर्नी में ब्रेक लगा सकता है स्‍लो मेटाबॉल‍िज्‍म, बूस्‍ट करेंगे ये फूड आइटम्स और ड्र‍िंक्‍स

    यह भी पढ़ें: क्‍या है कोर‍ियंस की फ‍िटनेस का राज? आपको भी स्‍ल‍िम-ट्रि‍म बना सकती है उनकी ये 7 आदतें

    यह भी पढ़ें: क्‍या होगा अगर एक महीने के लि‍ए चीनी खाना बंद कर दें? हैरान कर देंगे शरीर में होने वाले 7 बदलाव

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।