Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एचआईवी से बचाव की पहली शर्त है टेस्टिंग, National HIV Testing Day पर जानें क्यों जरूरी है समय पर जांच

    Updated: Fri, 27 Jun 2025 08:02 AM (IST)

    एचआईवी एक गंभीर वायरल संक्रमण है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है। यह सीडी4 कोशिकाओं को नष्ट करता है, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने मे ...और पढ़ें

    HIV Testing क्‍याें जरूरी है? (Image Credit- Freepik)

    HIV Testing क्‍याें जरूरी है? (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. आज National HIV Testing Day मनाया जा रहा है।

    2. HIV एक गंभीर वायरल है।

    3. इससे बचाव के ल‍िए टेस्‍ट करवाना जरूरी है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। HIV एक गंभीर वायरल है। ये हमारे शरीर में मौजूद सेल्स को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाने का काम करता है। ये उन सेल्स पर सबसे पहले वार करता है जो हमें किसी भी बीमारियों से बचाने में सहायक होती हैं। अगर कोई इस गंभीर बीमारी की चपेट में आता है तो उसका इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। ऐसे में कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

    आज के समय में आधे से ज्यादा लोग HIV से पीड़ित हैं लेकिन सबसे हैरानी वाली बात तो ये है कि उन्हें इसके बारे में भनक तक नहीं है। इसी वजह से हर साल 27 जून को नेशनल HIV टेस्टिंग डे मनाया जाता है। इस दिन लोगों को इसके प्रति जागरुक करने का काम किया जाता है। क्योंकि अक्सर हम उस चीजों से बचते हैं, जो हमारी सेहत से जुड़ी सबसे जरूरी बात होती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ टेस्ट के बारे में बताएंगे जो आपको जरूर करवाने चाहिए। आइए उनके बारे में जानते हैं विस्तार से-

    HIV क्या है?

    एचआईवी (ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस) एक ऐसा वायरस है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर धीरे-धीरे असर करता है। यह वायरस शरीर में CD4 नाम की व्हाइट ब्लड सेल्स (WBC) को नष्ट करता है, जिसका काम इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करना होता है। ये एक सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इन्फेक्शन (STI) है। अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए तो ये AIDS का रूप ले सकता है। हालांकि अच्छी बात ये है कि अब HIV का इलाज संभव हो गया है। बस इसका समय रहते पता लगाना जरूरी है।

    टेस्ट कराना क्यों जरूरी है?

    आपको बता दें कि जब आपको HIV होता है तो शुरुआती दौर में कोई खास लक्षण नजर नहीं आते हैं। कई बार तो लोग सालों-सालों तक इन्फेक्टेड रहते हैं और उन्हें पता भी नहीं चल पाता। इस कारण उनकी सेहत पर तो असर पड़ता ही है, साथ ही औरों में भी इन्फेक्शन फैल सकता है। ऐसे में HIV टेस्ट आपके लिए जरूरी होता है।

    खबरें और भी

    कैसे होता है HIV टेस्ट?

    आज के समय में HIV टेस्ट बहुत आसान हो गया है। कुछ टेस्ट तो मात्र 20 मिनट में ही रिजल्ट दे देते हैं। टेस्ट करवाने के लिए आपके खून या मुंह के अंदर की सेल्स के सैंपल लिए जाते हैं।

    यह भी पढ़ें: अब ड्रग्स को कहें 'No', ये 5 टिप्स युवाओं को नशे की कैद से कराएंगे आजाद; बदल जाएगी जिंदगी

    कितने तरह के होते हैं टेस्ट?

    • NAT टेस्ट: ये वायरस की मात्रा भी बताता है।
    • एंटीजन/एंटीबॉडी टेस्ट: ये इन्फेक्शन के शुरुआती लक्षणों को पकड़ लेता है।
    • एंटीबॉडी टेस्ट: ये टेस्ट दिखाता है कि क्या आपके शरीर ने HIV से लड़ने के लिए कोई एंटीबॉडी तैयार की है या नहीं।

    किन्हें करवाना चाहिए टेस्ट?

    • अगर आप बिना कंडोम के सेक्स करते हैं तो आपको ये टेस्ट जरूर करवाना चाहिए।
    • अगर आपके कई लोगों से संबंध रहे हैं तो ये टेस्ट जरूरी है।
    • अगर पार्टनर का HIV स्टेटस पता न हो, तो भी टेस्ट करवाना चाहिए।
    • ड्रग्स के लिए सुई शेयर करने वालों को भी टेस्ट करवाना जरूरी है।
    • Sexual Harrassment की शिकार महिलाओं के लिए भी ये जरूरी है।

    प्रेग्नेंसी में ये टेस्ट क्यों जरूरी है?

    अगर मां को HIV है और पता नहीं चल पाता है तो इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को भी नुकसान पहुंच सकता है। अगर टेस्ट समय पर हो जाए तो इसका इलाज संभव हो पाता है। इससे बच्चे को भी कोई खतरा नहीं होता है।

    यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में साइलेंट क‍िलर है ये बीमारी, इन 8 लक्षणों से करें पहचान

    सोर्स-

    • https://my.clevelandclinic.org/health/diagnostics/4849-hiv-testing