अगर दिनभर में एक बार भी नहीं फूलती आपकी 'सांस', तो बढ़ सकता है इन 8 बीमारियों का खतरा
एक नए अध्ययन के अनुसार, रोजाना कुछ मिनटों का तेज व्यायाम 8 बड़ी बीमारियों के जोखिम को काफी कम कर सकता है। ...और पढ़ें

हार्ट अटैक और लिवर की बीमारियों का काल है ये 2 मिनट का व्यायाम (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रेट्र, नई दिल्ली। व्यायाम को सदा से सेहतकारी माना गया है। लेकिन भागदौड़ वाली जिंदगी में यह कैसे और कितने समय किया जाए, ताकि उसका अधिकाधिक फायदा मिल सके- इस पर अलग-अलग दृष्टिकोण सामने आते रहे हैं। एक ताजा अध्ययन के अनुसार रोजाना कुछ मिनटों का तेज व्यायाम (तीव्र शारीरिक गतिविधियां) करने से आठ प्रमुख बीमारियों का जोखिम किया जा सकता है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि इससे हृदय रोग, अनियमित हृदय गति, टाइप 2 मधुमेह, इम्यून - मेडिएटेड सूजन संबंधी बीमारियां (जैसे कि आर्थराइटिस), लिवर की बीमारी, श्वसन और किडनी संबंधी पुरानी बीमारियां और डिमेंशिया की स्थितियों में फायदा हो सकता है।

(Image Source: AI-Generated)
वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला लंबी उम्र का सबसे 'सस्ता' फॉर्मूला
अध्ययन में बताया गया है कि तेजी से सांस फुलाने वाली गतिविधियों (जैसे कि बस पकड़ने के दौड़ लगाना के लिए दौड़ना) से समग्र रूप से बीमारी और मृत्यु के जोखिम में कमी आती है। ये निष्कर्ष यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित किया गए हैं। शोधकर्ताओं ने यूके बायोबैंक के 96,400 से अधिक लोगों के डेटा का विश्लेषण किया। एक सप्ताह तक कलाई पर पहने गए एक्सेलेरोमीटर ने उन गतिविधियों को मापने में मदद की, जिसमें लोग अक्सर थोड़े समय के लिए तीव्र शारीरिक गतिविधियां (व्यायाम) करना भूल जाते हैं। इस डेटा की तुलना अगले सात वर्षों में मृत्यु या आठ गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों के विकास के जोखिम से की गई।
थोड़ी-सी 'मेहनत' से 60% तक कम होगा बीमारियों का डर
तेज व्यायाम या शारीरिक गतिविधियां करने वाले प्रतिभागियों में 'सामान्य' लोगों (जिन लोगों ने तेज व्यायाम नहीं किए ) की तुलना में उन आठ बीमारियों का जोखिम 29 से 61 प्रतिशत तक कम पाया गया। उदाहरण के लिए, जिन लोगों ने बिल्कुल भी तेज गतिविधियां नहीं कीं, उनकी तुलना में उच्चतम स्तर वाले लोगों में डिमेंशिया विकसित करने का जोखिम 63 प्रतिशत, टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम 60 प्रतिशत और मृत्यु का जोखिम 46 प्रतिशत कम था। ये लाभ अपेक्षाकृत कम व्यायाम करने पर भी देखे गए।
खबरें और भी
हार्ट अटैक और लिवर की बीमारियों से बचना है?
अध्ययन के लेखक चीन के सेंट्रल साउथ यूनिवर्सिटी के शियांग्या स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ से जुड़े मिनक्सुए शेन ने बताया कि "तेज शारीरिक गतिविधियां शरीर में विशिष्ट प्रतिक्रियाओं को उत्तेजित करती है, जिन्हें कम तीव्रता की गतिविधियां पूरी तरह से दोहरा नहीं सकतीं। तेज शारीरिक गतिविधियों के दौरान जो आपको सांस फूलने का अनुभव कराती है आपका शरीर शक्तिशाली तरीकों से प्रतिक्रिया करता है। आपका दिल अधिक कुशलता से पंप करता है, आपकी नसें अधिक लचीली हो जाती हैं और शरीर के आक्सीजन का उपयोग करने की क्षमता में सुधार करता है।
इसके अलावा, तेज गतिविधियों की तीव्रता सूजन संबंधी स्थितियों, जैसे कि आर्थराइटिस और सोरायसिस के जोखिम को कम करने में एक प्रमुख कारक प्रतीत होती है। तेज शारीरिक गतिविधियां मस्तिष्क में ऐसे रसायनों को भी उत्तेजित कर सकती हैं, जो मस्तिष्क की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, जो डिमेंशिया के कम जोखिम को समझाने में मदद कर सकता है। हालांकि, मधुमेह और लिवर की पुरानी बीमारी जैसी स्थितियों के लिए, व्यायाम की अवधि और तीव्रता दोनों महत्वपूर्ण पाई गईं।
सिर्फ 2 मिनट का 'हाफ जाना' बढ़ा सकता है आपकी उम्र
शोधकर्ताओं ने बताया है कि दैनिक जीवन में थोड़े समय के लिए ऐसी गतिविधियों को शामिल करना जो आपको थोड़ी सांस फूलने का अनुभव कराती हैं, जैसे कि सीढ़ियां तेजी से चढ़ना, काम के बीच तेज चलना या बच्चों के साथ सक्रिय होकर खेलना, वास्तव में एक बड़ा अंतर ला सकता है। सप्ताह में केवल 15 से 20 मिनट इस प्रकार के प्रयास से (केवल कुछ मिनट प्रतिदिन) महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ से जुड़े पाए गए।