शरीर को ठंडा रखने वाला गोंद कतीरा हर किसी के लिए नहीं है फायदेमंद, भूलकर भी न खाएं ये 3 तरह के लोग
गोंद कतीरा काफी फायदेमंद होता है, लेकिन यह कुछ लोगों को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए इसे खाते समय सावधानी जरूरी है। ...और पढ़ें

हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है गोंद कतीरा (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बचने के लिए आयुर्वेद और दादी-नानी के नुस्खों में गोंद कतीरा की अपनी खास जगह है। आजकल यह अपनी कूलिंग प्रॉपर्टीज के कारण एक बार फिर डाइट चार्ट्स और सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर को ठंडक देने वाला गोंद कतीरा हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता? जी हां, इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन बता रही हैं कि कोंद कतीरा कुछ लोगों के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। आइए जानें किन लोगों के लिए गोंद कतीरा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है।
किन लोगों को पहुंच सकता है नुकसान?
भले ही गोंद कतीरा प्राकृतिक और सुरक्षित माना जाता है, लेकिन कुछ कंडीशन्स में यह नुकसानदायक हो सकता है-
पीरियड्स के दौरान
महिलाओं को पीरियड्स के दौरान गोंद कतीरा खाने से बचना चाहिए, खासकर आपको ज्यादा पीरियड्स क्रैम्प आते हैं। इसकी तासीर बहुत ज्यादा ठंडी होती है, यह शरीर के तापमान को जरूरत से ज्यादा कम कर सकता है। इससे पेट में ऐंठन, दर्द या स्लो ब्लीडिंग जैसी असुविधाएं बढ़ सकती हैं।
लो ब्लड प्रेशर की समस्या
जिन लोगों का बीपी अक्सर कम रहता है, उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए। गोंद कतीरा से लो बीपी वाले लोगों को सुस्ती, चक्कर आना या बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस हो सकती है।
आईबीएस (IBS) और ब्लोटिंग
हालांकि यह कब्ज में फायदेमंद है, लेकिन अगर आपको बार-बार पेट फूलने या इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम की समस्या है, तो यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। कुछ मामलों में यह पाचन सुधारने के बजाय पेट में भारीपन या गैस का कारण बन सकता है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
क्या है गोंद कतीरा खाने का सही तरीका?
- गोंद कतीरा को कभी भी सूखा नहीं खाना चाहिए। इसे रात भर या कम से कम 7-8 घंटे पानी में भिगोकर रखें जब तक कि यह फूलकर क्रिस्टल जेली जैसा न हो जाए।
- इसे खाते समय दिनभर में खूब पानी पिएं, क्योंकि यह फाइबर सोखता है। पानी कम पीने पर यह आंतों में फंसकर कब्ज पैदा कर सकता है।
- एक दिन में 1 से 2 चम्मच भीगा हुआ गोंद कतीरा काफी है।