Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ब्रश करते समय कितना Toothpaste लेते हैं आप? जानिए ज्यादा लगाने से क्या हो सकते हैं नुकसान

    Updated: Wed, 06 Nov 2024 01:24 PM (IST)

    दांतों की साफ-सफाई के लिए Toothpaste का इस्तेमाल तो सभी करते हैं। मार्केट में तरह-तरह के टूथपेस्ट मौजूद हैं जो अपने फायदों को लेकर अलग-अलग दावे करते ह ...और पढ़ें

    ब्रश पर कितना टूथपेस्ट लगाना चाहिए? नुकसान से बचा लेगी यह जरूरी खबर (Image Source: Freepik)
    ब्रश पर कितना टूथपेस्ट लगाना चाहिए? नुकसान से बचा लेगी यह जरूरी खबर (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. दांतों के लिए मार्केट में तरह-तरह के टूथपेस्ट मौजूद हैं।
    2. ब्रश करते समय कई लोग टूथपेस्ट की ज्यादा मात्रा लेते हैं।
    3. ज्यादा टूथपेस्ट लगाने से दांतों को कई नुकसान हो सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। एक अच्छी ओरल हेल्थ (Oral Care Tips) के लिए सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले ब्रश करने की सलाह दी जाती है। इससे आपके दांत और मसूड़े हेल्दी रहते हैं और रातभर मुंह में पनपने वाले बैक्टीरिया से भी छुटकारा मिल जाता है। ऐसे में, क्या आप भी ये सोचते हैं कि जितना ज्यादा टूथपेस्ट लगाएंगे, दांत उतने ही अच्छे से साफ होंगे? अगर हां, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हम आपको बताएंगे (How much toothpaste to use) कि बहुत ज्यादा टूथपेस्ट लगाने से फायदे की जगह आप जाने-अनजाने किस तरह नुकसान को गले लगा रहे होते हैं।

    कितना टूथपेस्ट लगाना है सुरक्षित?

    दांतों को ब्रश करते समय आपको टूथपेस्ट की मात्रा का खास ध्यान रखना चाहिए। एक्सपर्ट्स की मानें, तो ब्रश पर मटर के दाने जितना टूथपेस्ट लगाना काफी होता है। इतनी मात्रा में ही दांतों की अच्छी तरह सफाई हो जाती है। बच्चों को ब्रश कराते समय तो और भी ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें कम मात्रा में ही टूथपेस्ट देना चाहिए। याद रखें, किसी भी चीज की अधिकता नुकसानदायक ही साबित होती है और ज्यादा टूथपेस्ट का इस्तेमाल दांतों और मसूड़ों की सेहत के लिए मुसीबत बन सकता है।

    यह भी पढ़ें- दांतों की कैविटी ने मुश्किल कर दिया है खाना-पीना, तो इन आसान उपायों से पाएं राहत

    क्यों नुकसानदायक है ज्यादा टूथपेस्ट का इस्तेमाल?

    ज्यादा मात्रा में टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना दांतों के लिए हानिकारक हो सकता है। टूथपेस्ट में मौजूद सोडियम फ्लोराइड, जो दांतों को मजबूत बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, ऐसे में इसकी ज्यादा मात्रा होने पर ओरल हेल्थ बिगड़ सकती है। ऐसी स्थिति में दांतों में गड्ढे बन सकते हैं और बच्चों में फ्लोरोसिस जैसी समस्या भी पैदा हो सकती है। यही वजह है कि डॉक्टर दांतों को साफ रखने के लिए टूथपेस्ट की थोड़ी सी मात्रा इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।

    कब करें माउथवॉश का इस्तेमाल?

    अगर आपको ओरल हेल्थ से जुड़ी कोई कोई परेशानी है, तो सबसे पहले किसी डेंटिस्ट से सलाह जरूर ले लें। अगर आपकी ओरल हेल्थ नॉर्मल है तो तो ब्रश करने के बाद माउथवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें, इससे मुंह में ताजगी आती है और बदबू की शिकायत से भी छुटकारा मिल जाता है। इसके अलावा, यह मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को भी कम करने में मदद करता है। हालांकि, किस तरह का माउथवॉश आपके लिए बेस्ट होगा, यह जानने के लिए आपको एक डेंटिस्ट से सलाह जरूर लेनी होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मसूड़ों को हेल्दी बनाएंगी ये 8 आदतें, आज ही करें अपने रुटीन में शामिल

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।