यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Papaya Benefits: दिल से लेकर पाचन के लिए फायदेमंद है पपीता, जानें इसे सर्दियों में खाने के ये 5 फायदे
हमारी सहेत को दुरुस्त रखने के लिए हमारी डाइट में हेल्दी फूड आइटम्स का होना जरूरी है ताकि हम बीमारियों की चपेट में आसानी से न आ पाए। पपीता ऐसा ही एक फल ...और पढ़ें

HighLights
- सर्दियों में पपीता खाने के कई फायदे हो सकते हैं।
- यह कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है।
- यह इम्यून सिस्टम और त्वचा के लिए लाभदायक होता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Papaya Benefits: सर्दियों में सेहत से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं, जिस वजह से सेहत का ख्याल रखना काफी जरूरी होता है। अच्छी सेहत के लिए जरूरी है कि हम अपनी डाइट में हेल्दी फूड आइटम्स को शामिल करें। इसके लिए अपनी डाइट में मौसमी फलों और सब्जियों को शामिल करना चाहिए। वैसे तो, हर फल और सब्जी के अपने फायदे होते हैं, लेकिन इनमें एक ऐसा फल है, जो आपको सेहत से जुड़े अनगिनत फायदे दे सकता है। हम बात कर रहे हैं, पपीते की। पपीता कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसे खाना हमारी सेहत के लिए काफी लाभदायक हो सकता है। आइए जानते हैं, पपीता खाने से सेहत से जुड़े क्या फायदे मिल सकते हैं।
इम्यूनिटी मजबूत बनाए
पपीते में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल डैमेज को कम करते हैं, जो इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें: सर्दियों में दिल का रखें खास ख्याल, इन फूड आइटम्स से मिल सकती है मदद
कब्ज से राहत
पपीते में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज से राहत दिलाता है। इसमें पानी की मात्रा भी अधिक होती है, जिस वजह से कब्ज की समस्या नहीं होती। साथ ही, इसमें पापेन नाम का एक एंजाइम पाया जाता है, जो प्रोटीन पचाने में मदद करता है। इसलिए इसे खाना पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
पपीता एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर होता है, जो दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स आर्टरीज ब्लॉक होने से बचाते हैं और फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं। इस वजह से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
इंफ्लेमेशन कम करता है
पपीता एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। डाइट में प्रोसेस्ड फूड्स की मात्रा बढ़ने की वजह से इंफ्लेमेशन की समस्या बढ़ जाती है। इस परेशानी को दूर करने में पपीता आपकी मदद कर सकता है। इसलिए पपीता खाना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
खबरें और भी
त्वचा के लिए फायदेमंद
पपीता में लाइकोपेन और विटामिन-सी पाया जाता है, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये एजिंग की समस्या को कम करने में मदद करता है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स सन डैमेज को कम करने में भी मदद करते हैं। इसलिए पपीता त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें: सर्दी का मौसम बढ़ा सकता है थायरॉइड से जुड़ी समस्या, इन तरीकों से करें इसे मैनेज
Picture Courtesy: Freepik