Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karwa Chauth Vrat के अगले दिन नहीं होना पड़ेगा गैस और एसिडिटी से परेशान, 5 फूड्स रखेंगे आपका ख्याल

    Updated: Tue, 15 Oct 2024 07:51 PM (IST)

    करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth Vrat 2024) कई महिलाएं करती हैं लेकिन इसके अगले दिन अगर आपको भी अपच गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है तो यह ...और पढ़ें

    Karwa Chauth Vrat के अगले दिन खाएं ये 5 हेल्दी फूड्स, गैस और एसिडिटी रहेगी दूर (Image: Instagram)
    Karwa Chauth Vrat के अगले दिन खाएं ये 5 हेल्दी फूड्स, गैस और एसिडिटी रहेगी दूर (Image: Instagram)

    HighLights

    1. करवा चौथ का व्रत इस साल 20 अक्टूबर के दिन रखा जाएगा।
    2. व्रत के अगले दिन कई महिलाएं एसिडिटी से परेशान रहती हैं।
    3. कुछ खास चीजों के सेवन से आप इस समस्या से बच सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। करवा चौथ का त्योहार (Karwa Chauth Vrat 2024) महिलाओं के लिए बेहद खास होता है, लेकिन इस दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है। बता दें, निर्जला व्रत के कारण शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है और पोषक तत्वों की कमी भी महसूस करता है। ऐसे में गैस, एसिडिटी और सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, व्रत के अगले दिन कुछ खास चीजों का सेवन (Post Karwa Chauth Vrat Diet) करना बेहद फायदेमंद होगा। आइए जानते हैं ऐसे 5 सुपरफूड्स (Foods To Avoid Acidity After Fasting) के बारे में जो आपको हेल्दी रखने में मदद करेंगे।

    ड्राई फूट्स

    लंबे समय तक उपवास के बाद ड्राई फ्रूट्स आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इनमें मौजूद विटामिन और खनिज पदार्थ आपके शरीर को मजबूत बनाते हैं और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

    हरी पत्तेदार सब्जियां

    लंबे समय तक उपवास के बाद हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे ब्रोकली, पालक और पत्ता गोभी आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर पाए जाते हैं जो आपको जरूरी पोषण देती हैं। ये सब्जियां न केवल आपको ऊर्जावान बनाती हैं बल्कि आपके पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखती हैं। आप इन्हें सलाद या सूप के रूप में खा सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- डायबिटीज में रख रही हैं Karwa Chauth 2024 का व्रत, तो डॉक्टर के बताए इन टिप्स से कंट्रोल में रखें ब्लड शुगर

    नारियल पानी

    व्रत के अलगे दिन सुबह-सवेरे कई महिलाएं चाय या कॉफी पीना पसंद करती हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि एक दिन निर्जला व्रत रखने के बाद अगले दिन सुबह की शुरुआत इन चीजों के साथ करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है? जी हां, अगर आप गैस, एसिडिटी और बदहजमी जैसी समस्याओं से बचना चाहती हैं तो इसके बजाय नारियल पानी पी सकती हैं, जो आपको तुरंत एनर्जी भी देगा और इसमें मौजूद पोषक तत्व कमजोरी को भी दूर भगाएंगे।

    दही

    दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स न केवल आपके पाचन को दुरुस्त रखते हैं बल्कि आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाते हैं। एक दिन के व्रत के बाद दही खाना आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। आप इसे फलों और सब्जियों के साथ मिलाकर एक हेल्दी स्मूदी भी बना सकती हैं।

    खबरें और भी

    नींबू पानी

    व्रत के अगले दिन नींबू पानी एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट न केवल आपके शरीर को हाइड्रेट करते हैं बल्कि पाचन में भी सुधार करते हैं। अगर आपको व्रत के अगले दिन एसिडिटी या ब्लोटिंग की समस्या होती है, तो नींबू पानी आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- पति की लंबी उम्र के लिए रख रही हैं करवा चौथ का व्रत, तो सरगी में जरूर खाएं ये 5 चीजें; दिनभर रहेंगी एनर्जेटिक

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।