Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आलू ही नहीं, इसके छिलकों में भी छिपा है सेहत का खजाना, जान लेंगे फायदे, तो नहीं करेंगे फेंकने की गलती

    Updated: Fri, 31 May 2024 10:02 PM (IST)

    खानपान में आलू का इस्तेमाल खूब किया जाता है लेकिन हम में से ज्यादातर लोगों को इसके छिलके फेंक देने की आदत होती है। अगर आप भी इन्हें कचरा समझते हैं तो ...और पढ़ें

    सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं आलू के छिलके (Image Source: Freepik)
    सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं आलू के छिलके (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. आलू के छिलकों में विटामिन सी, विटामिन बी, मैग्नीशियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना होता है।
    2. आलू का छिलके समेत सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद मिलती है।
    3. ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी यह छिलके काफी फायदेमंद होते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Potato Peels Benefits: आलू के छिलकों को अक्सर लोग कचरा समझकर फेंक देते हैं, जबकि इनके सेवन से शरीर में कई जरूरी पोषक तत्वों की कमी दूर हो जाती है। इसमें मौजूद विटामिन सी, विटामिन बी, पोटेशियम, मैग्नीशियम और पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी सेहत को बेशुमार फायदे पहुंचा सकते हैं। फिर चाहे, हार्ट अटैक के जोखिम को कम करने की बात हो या ब्लड प्रेशर को मेंटेन में रखना हो, इन छिलकों के फायदे जानकर आप भी इन्हें फेंकने की गलती नहीं करेंगे।

    हड्डियों को बनाए मजबूत

    आपको जानकर हैरानी होगी कि आलू के छिलकों का सेवन करने से बोन हेल्थ को फायदा पहुंच सकता है। बता दें, कि इनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, पोटेशियम और जिंक जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कि बोन डेंसिटी को बढ़ाने में फायदेमंद साबित होते हैं।

    इम्युनिटी को बनाए बेहतर

    आलू के छिलकों में विटामिन सी और कई पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो आपस में मिलकर इम्युनिटी को फायदा पहुंचाने का काम करते हैं। इनमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कि इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाने में मददगार साबित होता है।

    यह भी पढ़ें- Gut Health बनाए रखने के साथ-साथ बॉडी डिटॉक्स करने में भी मदद करते हैं 6 Fermented Foods

    कब्ज से राहत

    आप भी अगर अक्सर कब्ज से परेशान रहते हैं, तो आलू के छिलके इस मामले में बेहद फायदेमंद होते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जिससे पाचन तो सुधारता ही है, साथ ही कब्ज की समस्या भी दूर होती है।

    खबरें और भी

    त्वचा के लिए फायदेमंद

    आलू के छिलके त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाते हैं और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।

    कैंसर से बचाव

    आलू के छिलकों में फाइटोकेमिकल्स मौजूद होता है, जो पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। साथ ही, इनमें क्लोरोजेनिक एसिड भी पाया जाता है, जो कि कैंसर से बचाने में मददगार साबित होता है।  

    यह भी पढ़ें- वजन कम करवाने वाली Keto Diet बन सकती है आपकी जान की दुश्मन, बढ़ा देती है इस बीमारी का खतरा

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।