Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raisins: सेहत के गुणों का खजाना है किशमिश, भिगोकर खाएंगे, तो होंगे और भी फायदे

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 01:54 PM (IST)

    किशमिश अक्सर ही हम कई डिशेज में डालकर खाते हैं। हमारी मम्मी या दादी भी इन्हें रातभर भिगो कर खाने पर जोर देती हैं। आप जानते हैं वे ऐसा क्यों कहती हैं। ...और पढ़ें

    किशमिश को भिगोकर खाना हो सकता है सेहत के लिए फायदेमंद
    किशमिश को भिगोकर खाना हो सकता है सेहत के लिए फायदेमंद

    HighLights

    1. किशमिश को पानी में भिगाकर खाना फायदेमंद होता है।
    2. इसे खाना आपके दिल और लिवर के लिए फायदेमंद होता है।
    3. जानें किशमिश भिगोकर खाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Raisins: किशमिश एक बेदह ही कॉमन ड्राई फ्रूट है, जिसे हम अक्सर ही खीर या हल्वे जैसी डिशेज में डालकर खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे रातभर पानी में भिगाकर खाना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। किशमिश, अंगूर को सुखाकर बनाया जाने वाला ड्राईफ्रूट है, जिसमें कई पोषक तत्व होते हैं और यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। जानें किशमिश को भिगो कर खाने से क्या फायदे मिल सकते हैं, ।

    कोलेस्ट्रॉल कम करता है

    किशमिश को रातभर पानी में सोक करके खाना आपके हार्ट के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसे खाने से बॉडी के बैड कोलेस्ट्रॉल कम होते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ते हैं। इससे, आपकी आर्ट्रीज को ब्लॉक होने का खतरा कम हो सकता है। साथ ही, इन्हें खाने से ट्राइग्लीसराइड्स का लेवल भी कम होता है, जो आपको स्ट्रोक और हार्ट डिजीज से बचाने में मदद कर सकता है।

    यह भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है किशमिश का पानी, जानें इसके गजब के फायदे

    एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर

    एंटी-ऑक्सिडेंट्स हमारे बॉडी के फ्री रेडिकल डैमेज को कम करते हैं। किशमिश में एंटी-ऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। पानी में भिगो कर खाने से इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट्स जल्दी रिलीज होते हैं। एंटी-ऑक्सिडेंट्स आपको कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाने में मदद करते हैं।

    वजन कम करने में मददगार

    किशमिश अन्य ड्राई फ्रूट्स की तरह ही आपका वजन कम करने में मदद करता है। किशमिश खाने से आपको काफी एनर्जी मिलती है, जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती और आपकी खाने की क्रेविंग भी कम होती है। अधिक खाना न खाने की वजह से आपका वजन नहीं बढ़ता और वजन कम करने में भी सहायता मिलती है।

    खबरें और भी

    ब्लड प्रेशर मैनेज करता है

    किशमिश में डायट्री फाइबर मौजूद होते हैं, जो ब्लड वेसल्स को अकड़ने से बचाते हैं, जिस वजह से ब्लड प्रेशर को हाई नहीं होता और हाइपरटेंशन का खतरा कम रहता है। साथ ही, इसमें पोटेशियम भी पाया जाता है, यह भी ब्लड प्रेशर को हाई होने से बचाता है। इसलिए किशमिश को रातभर पानी में भिगो कर खाने से, आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है।

    Raisins health benfits

    पाचन के लिए फायदेमंद

    फाइबर खाने को पचाने और कब्ज से राहत पाने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। किशमिश में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे पाचन क्रिया में मदद मिलती है। इसलिए किशमिश को भिगो कर खाने से, आपकी गट हेल्थ अच्छी रहती है। यह खाने को इंटेस्टाइन में मूव करने में भी मदद करता है, जिससे ब्लोटिंग और कब्ज की परेशानी नहीं होती।

    लिवर के लिए फायदेमंद

    किशमिश में  बायोफ्लेवोनॉइड्स पाए जाते हैं, जो आपके खून और लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। किशमिश में एंटी-ऑक्सिडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो इसे लिवर के फायदेमंद बनाता है। शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर करने के लिए हेल्दी लिवर का होना बहुत जरूरी है। इसलिए इसे रोज रातभर पानी में भिगाकर खाना आपके लिवर के लिए फायदेमंद हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: जानें क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड डायबिटीज डे और क्या है इस साल की थीम

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik