Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Diabetes Day 2023: जानें क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड डायबिटीज डे और क्या है इस साल की थीम

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 12:14 PM (IST)

    हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है। इस दिन डायबिटीज से बचाव और उसके इलाज के लिए लोगों को जागरूक करने की कोशिश की जाती है। डायबिटीज एक ...और पढ़ें

    जानें वर्ल्ड डायबिटीज डे की थीम और इतिहास
    जानें वर्ल्ड डायबिटीज डे की थीम और इतिहास

    HighLights

    1. हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है।
    2. भारत में डायबिटीज से करीब 10 करोड़ लोग पीड़ित हैं।
    3. जानें क्या है इस साल वर्ल्ड डायबिटीज डे की थीम।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। World Diabetes Day 2023: डायबिटीज एक गंभीर समस्या है, जिससे दुनिया भर में लाखों लोग पीड़ित हैं। द लांसेट डायबिटीज एंड एंडोक्राइनोलॉजी में पब्लिश हुई एक स्टडी के मुताबिक, भारत में 10.1 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। यह बहुत बड़ी संख्या है, जो एक गंभीर स्थिति की ओर संकेत कर रहा है। इसलिए जरूरी है कि लोगों में डायबिटीज के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता हो। लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करने के लिए, हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि क्या है इस साल की थीम और इतिहास।

    क्या है इसका इतिहास?

    वर्ल्ड डायबिटीज डे की शुरुआत 1991 में इंटरनेशनल डायबिटीज फाउंडेशन और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने की थी। इस दिन को मनाने के लिए 14 नवंबर को चुनने के पीछे एक खास वजह है। इस दिन को इसलिए चुना गया क्योंकि इस दिन सर फ्रेड्रिक बैंटिंग का जन्मदिवस है। इन्होंने डायबिटीज के इलाज के लिए इंसुलिन की खोज में बहुत अहम भूमिका निभाई थी। वर्ल्ड डायबिटीड डे को नीले रंग के लोगो से दर्शाया जाता है। इस चिन्ह को डायबिटीज अवेयनेस का प्रतीक भी माना जाता है।

    यह भी पढ़ें: अगर शरीर में दिखाई दें ये लक्षण, तो ब्लड शुगर की जरूर कराएं जांच

    क्या है इस साल की थीम?

    डायबिटीज टाइप-2 और डायबिटीज से जुड़ी अन्य परेशानियों से बचाव के लिए, इस साल की थीम “एक्सेस टू डायबिटीज केयर” रखी है। इस थीम के जरिए सबको समान चिकित्सा मिल सके और इस बीमारी के बारे में सही जानकारी मिल सके, इस बात पर जोर दिया गया है। इस थीम की मदद से डायबिटीज टाइप-2 को रोकने या उससे वक्त पर पहचान कर, उसका सही इलाज करवाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की कोशिश की जा रही है।

    वर्ल्ड डायबिटीड डे ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, दुनिया भर में 10 में से 1 इंसान को डायबिटीज से पीड़ित है। जिनमें से 90% से अधिक को टाइप-2 डायबिटीज है। कई मामलों में, स्वस्थ आदतों को अपनाने और बनाए रखने से टाइप 2 डायबिटीज और इसकी जटिलताओं से बचा जा सकता है या रोका जा सकता है। रोकथाम, शीघ्र निदान और समय पर उपचार में सहायता मिल सके, इसलिए इसके जोखिम और बचाव के लिए क्या करना चाहिए, यह जानना महत्वपूर्ण है। डायबिटीज से बचाव में हेल्दी खाना और एक्टिव लाइफस्टाइल मददगार हो सकते हैं। इसलिए लोगों को अपने रहन-सहन और खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 7 'S' जो बन सकते हैं डायबिटीज की वजह, इससे बचने के लिए आज से ही छोड़ दें ये आदतें

    Picture Courtesy: Freepik