तेजी से वजन कम करना फिटनेस नहीं, बीमारी को न्योता है! एक्सपर्ट ने बताया क्या है सही स्पीड
अचानक वजन कम करना पहली नजर में तो फायदेमंद लग सकता है, लेकिन यह शरीर को फायदा पहुंचाने की बजाय अंदर से काफी नुकसान पहुंचा सकता है। स्वस्थ तरीके से वजन ...और पढ़ें

तेजी से वजन घटाने के नुकसान: जानें स्वस्थ तरीके और विशेषज्ञ की सलाह (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
तेज वजन घटाने से पोषक तत्वों की कमी, मांसपेशियों का नुकसान
संतुलित आहार, व्यायाम, पर्याप्त नींद स्वस्थ वजन घटाने के लिए
क्रैश डाइट से बचें, विशेषज्ञ की सलाह लेना महत्वपूर्ण है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हाल-फिलहाल में हमने कई सारे सेलिब्रिटीज को तेजी से वजन कम करते हुए देखा है और यह एक ट्रेंड-सा चल पड़ा कि कौन कितने कम दिनों में वजन कम कर सकता है। सोशल मीडिया या परदे पर तो ये चीजें
आकर्षक लग सकती हैं लेकिन जल्दी वजन कम करने का जुनून फायदा पहुंचाने की जगह ढेरों नुकसान पहुंचा सकता है। आखिर, वजन को हेल्दी तरीके से कैसे कम कर सकते हैं, इस बारे में बता रहे हैं डाइटिशियन होमेश मंडावलिया, अरबिंदो हॉस्पिटल, इंदौर।
ये हो सकते हैं नुकसान
अचानक या बहुत तेजी से वजन कम करना (Crash Weight Loss) शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके होने वाले नुकसान ऐसे नजर आ सकते हैं:
पोषक तत्वों की कमी
बहुत दिनों तक कम कैलोरी लेने से शरीर को जरूरी न्यूट्रीशन नहीं मिल पाता, जिससे प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, और विटामिन की कमी हो जाती है। इसके लक्षण इस तरह सामने आते हैं:
- कमजोरी
- चक्कर आना
- बाल झड़ना
- एनीमिया
- इम्यून सिस्टम कमजोर होना
- बार-बार इंफेक्शन, सर्दी-खांसी होना और बीमार पड़ना।
मसल लॉस
भूखे रहकर जल्दी वजन घटाने पर फैट के साथ-साथ शरीर की मांसपेशियों का भी नुकसान होता है, ऐसा होने से:-
- ताकत कम होती है और स्किन ढीली पड़ जाती है
- मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है
पाचन समस्याएं
- मेटाबोलिज्म धीमा होने से भूख कम लगती है और खाना पचने में बहुत समय लगता है
- कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं।
मानसिक प्रभाव
- चिड़चिड़ापन
- तनाव
- थकान
- एकाग्रता में कमी
ऐसे करें हेल्दी वेट लॉस
संतुलित आहार लें
- पर्याप्त प्रोटीन (दाल, दूध, अंडा, सोया)
- फल और सब्जियां
- साबुत अनाज लें
- हेल्दी फैट्स (नट्स, बीज)
- पर्याप्त पानी पिएं
नियमित व्यायाम करें
• वॉकिंग/योग/स्ट्रेंथ ट्रेनिंग/स्विमिंग
क्रैश डाइट से बचें
- बहुत कम कैलोरी
- सिर्फ 1 समय का भोजन
- सिर्फ जूस या लिक्विड डाइट
- बिना डॉक्टर की सलाह के फास्टिंग
पर्याप्त नींद लें
कम नींद से हॉर्मोन्स के असंतुलित होने और वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।
खबरें और भी
विशेषज्ञ की सलाह लें
डायटीशियन या डॉक्टर से डाइट प्लान बनवाएं, खासकर अगर इनमें से कोई तकलीफ हो
- डायबिटीज
- थायरॉइड
- मोटापा
- हाई कोलेस्ट्रॉल
- हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर)