Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिना वजह थकान और वजन में गिरावट? कहीं कैंसर तो नहीं, डॉक्टर से जानें इसके 11 शुरुआती लक्षण

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 07:07 PM (IST)

    अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से आजकल बीमारियों का खतरा काफी तेजी से बढ़ रहा है। जिनमें से एक कैंसर की गंभीर बीमारी है, जिनके लक्षणों को सही समय पर पहचान ...और पढ़ें

    शरीर के ये मामूली दिखने वाले बदलाव हो सकते हैं कैंसर का इशारा; आज ही चेक करें (Picture Credit - Canva)

    शरीर के ये मामूली दिखने वाले बदलाव हो सकते हैं कैंसर का इशारा; आज ही चेक करें (Picture Credit - Canva)

    HighLights

    1. दुनिया भर में कैंसर का खतरा काफी बढ़ रहा है

    2. इसके लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है

    3. इन शुरुआती संकेतों से कैंसर का पता चल सकता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कैंसर आज की दुनिया में एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है, जिसका नाम सुनते ही लोग काफी डर जाते हैं। यह बीमारी जानलेवा जरूर है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैंसर लाइलाज नहीं है? अगर समय पर इसकी पहचान हो जाए, तो इसका सफल इलाजकिया जा सकता है। कैंसर से बचने के लिए इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है। 

    अक्सर लोग कैंसर के कई संकेतों को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं या उन्हें अन्य बीमारियों के लक्षण समझ बैठते हैं। यही कारण है कि कई बार कैंसर समय रहते पता नहीं चल पाता और इसका खतरा बढ़ जाता है।

    ऐसे में डॉ. शशांक चौधरी (प्रिंसिपल कंसल्टेंट - सर्जिकल ऑन्कोलॉजी/ कैंसर केयर/ रोबोटिक सर्जरी, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ) बताते हैं कि शुरुआती चरण में शरीर के कुछ संकेतों से कैंसर का पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं कैंसर के कुछ शुरुआती लक्षणों के बारे में।

    हर समय थकान महसूस होना

    feeling tired all the time in cancer

    (Picture Credit - Canva)

    कई बार नींद अच्छी लेने के बाद भी या ज्यादा सोने के बाद भी थकान महसूस होती है। कुछ लोग इसे मामूली थकान या स्ट्रेस समझकर इग्नोर कर देते हैं। अगर आपको भी ऐसा महसूस हो रहा है, तो यह ल्यूकेमिया, पेट या कोलन कैंसर की तरफ इशारा हो सकता है। इसलिए, इस स्थिति में हमेशा डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

    खबरें और भी

    मुंह या जीभ में घाव जो ठीक न हो

    जीभ या मुंह में छाले जो दवा लेने के बाद भी ठीक नहीं हो रहे, तो इसे इग्नोर न करें। खासकर आप तंबाकू खाते हैं और ओरल हाइजीन का ठीक से ध्यान नहीं रखते हैं, तो यह ओरल कैंसर का संकेत हो सकते हैं।

    अचानक वजन घटना

    अगर आपका डाइट या एक्सरसाइज किए बिना अचानक वजन घट रहा है, तो इसे मामूली समझकर नजरअंदाज न करें। कुछ लोग इसे पेट से जुड़ी समस्या, डायबिटीज, डिप्रेशन या थायराइड की समस्या समझ लेते हैं, लेकिन यह पैंक्रियाज, पेट, इसोफेजियल  या फेफड़ों के कैंसर का संकेत हो सकते हैं।

    अनियमित पीरियड्स

    कई बार महिलाएं अनियमित पीरियड्स और ज्यादा ब्लीडिंग को हार्मोनल बदलाव समझकर उस पर ध्यान नहीं देती हैं, लेकिन पीरियड्स में होने वाले ब्लीडिंग इसके अलावा डिस्चार्ज, सर्वाइकल यूटरिन या ओवरी कैंसर के संकेत हो सकता है।

    खाने में मुश्किल या उल्टी

    food poisoning sign of cancer

    (Picture Credit - Canva)

    अगर आपको खाना निगलने में परेशानी आ रही है या खाने के बाद उल्टी हो रही है, तो यह इसोफेगस कैंसर (खाने की नली में कैंसर) का संकेत हो सकता है।

    पेट से जुड़ी समस्याएं

    स्टूल निकलने में परेशानी या पेट से जुड़ी समस्याएं, कोलोरेक्टल, ब्लैडर या प्रोस्टेट कैंसर के संकेत हो सकते हैं। लोग इसे अक्सर आईबीएस या इन्फेक्शन समझ लेते हैं।

    ब्रेस्ट में गांठ होना

    अगर आपको ब्रेस्ट में हल्की गांठ या दर्द महसूस हो रहा है, तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें। यह ब्रेस्ट कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है।

    हड्डियों में दर्द

    अगर आपको बिना किसी कारण के हड्डियों में लंबे समय तक दर्द बना हुआ है और समझ नहीं आ रहा है कि ऐसा क्यों हो रहा है, तो यह शरीर में कैंसर फैलने का संकेत हो सकता है।

    स्किन पर मोल्स

    अगर आपके शरीर पर बड़े मोल्स हैं और इसका रंग भी बदलता है, तो यह स्किन कैंसर का संकेत हो सकते हैं। इसलिए समय रहते डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

    यूरिन में बदलाव

    changes in urine in cancer

    (Picture Credit - Canva)

    अगर आपको बार-बार यूरिन आ रहा है, यूरिन को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं या यूरिन में खून आने की समस्या नजर आ रही है, तो यह किडनी या प्रोस्टेट कैंसर का संकेत हो सकता है।

    लगातार खांसी या छाती में दर्द

    बदलते मौसम में अक्सर खांसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन अगर आपको बिना किसी कारण के लगातार खांसी या छाती में दर्द रहता है, तो यह फेफड़ों के कैंसर का संकेत हो सकता है।

    इन बातों का रखें ध्यान

    • कैंसर का समय पर पता लगना बहुत जरूरी है।
    • इन लक्षणों को हल्के में न लें और इन्हें नजरअंदाज न करें।
    • अगर इनमें से कोई लक्षण महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें और जरूरी जांच कराए।

    यह भी पढ़ें - 45+ महिलाएं सावधान! मेनोपॉज के बाद बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर ने दी चेतावनी

    यह भी पढ़ें - क्या देर रात खाना खाने से भी हो सकता है कैंसर? पढ़ें- डॉक्टर का जवाब