यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पोषण का भंडार है लाल मूली, रोजाना खाने से शुगर होगा कंट्रोल और पाचन रहेगा दुरुस्त
सर्दी के मौसम में मूली खाना कितना फायदेमंद होता है यह तो आप जानते ही हैं। अक्सर लोग सफेद मूली खाते हैं लेकिन आपको बता दें कि लाल मूली खाना आपकी सेहत क ...और पढ़ें

HighLights
- सर्दियों में मूली खाना काफी फायदेमंद होता है।
- लाल मूली में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- इसे खाने से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Red Radish Benefits: सर्दियों में सब्जियों की कई वैरायटी देखने को मिलती है। खासकर हरी सब्जियां इस दौरान खूब मार्केट में आती है। ऐसे ही मूली भी सर्दियों में आने वाली एक बेहद पौष्टिक सब्जी है। आपने सफेद मूली तो खाई होगी, लेकिन क्या आपको पता है कि लाल मूली भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है और ये सर्दियों में ही खाई जाती है। विटामिन-सी, कैल्शियम, पोटेशियम, जिंक, फोलेट जैसे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर लाल मूली इम्युनिटी मजबूत करने के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूत रखती है। इसके अलावा, लाल मूलियां वजन घटाने से लेकर ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रखती है। आइए जानते हैं लाल मूली खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं।
इम्युनिटी मजबूत रहती है
लाल मूली में विटामिन-सी पाया जाता है, जो इम्युनिटी मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। इसके सेवन से मौसमी बीमारियां जैसे कोल्ड, फ्लू आदि का खतरा कम होता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सेल को डैमेज होने से बचाते हैं, जिससे सर्दियों में आप हेल्दी बने रहते हैं।
ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है
लाल मूली ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होती है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकती है, क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड शुगर को स्थिर रखते हैं।
यह भी पढ़ें: कचरा नहीं सेहत का खजाना हैं मूली के पत्ते, हाजमा रहेगा दुरुस्त और बीपी भी होगा कंट्रोल
पाचन तंत्र सुधारता है
लाल मूली में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करती है। यह कब्ज को दूर करने में भी सहायक है और पेट के फूलने की समस्या को कम करती है।
वजन घटाने में मददगार
लाल मूली में बहुत कम कैलोरी होती है और इसमें पानी की मात्रा भी ज्यादा होती है, जिससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
दिल के लिए फायदेमंद
लाल मूली में एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन-सी, पोटेशियम और फोलेट होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करते हैं।
स्किन की सेहत में सुधार
लाल मूली में हाई मात्रा में विटामिन-सी और जिंक होते हैं, जो स्किन सेल्स को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और उसे चमकदार बनाते हैं। यह एंटी-एजिंग गुणों से भी भरपूर होती है।
किडनी हेल्दी रहती है
लाल मूली में पानी की अच्छी मात्रा और डायूरिटिक गुण होते हैं, जो शरीर से एक्स्ट्रा पानी और टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे किडनी की सेहत सुधरती है।
यह भी पढ़ें: सर्दियों में सफेद मूली खाने के हैं गजब के फायदे, सेहत की नहीं त्वचा-बालों के लिए भी है गुणकारी
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।