यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
खाने के बाद इस तरह करें वॉक, कम हो जाएगा Diabetes और Heart Disease का खतरा
अगर आप खाना खाने के बाद वॉक करते हैं तो इससे सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। हल्की वॉक आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। ये आसान सी आदत आपको डायबिट ...और पढ़ें

HighLights
- शरीर को सेहतमंद रखने के लिए वॉक करना जरूरी है।
- वॉक करने से पाचन बेहतर होता है।
- टहलने से मोटापा, डायबिटीज जैसी परेशानियां भी दूर होती हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बचपन से हम सभी को बताया गया है कि खाना खाने के बाद थोड़ी देर चलना चाहिए। इससे खाना आसानी से पच जाता है। ये रूटीन कई लोग फॉलो भी करते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो अपने बिजी शेड्यूल के कारण इतना थक जाते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाते हैं। ऐसे में उन्हें कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। इनमें मोटापा, डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारियां तो आम हैं।
आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि कैसे खाना खाने के बाद वॉक करने से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल रह सकता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है। ये डायबिटीज के जोखिम को भी कम करने में मददगार है। आइए जानते हैं विस्तार से-
Sports Medicine जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, खाना खाने के बाद हल्की वॉक करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। यह वॉक ज्यादा तेज नहीं होनी चाहिए।
कम होता है डायबिटीज का खतरा
दरअसल, खाना खाने के बाद हमारे शरीर में ग्लूकोज का लेवल बढ़ जाता है। अगर हम भोजन करने के बाद तुरंत लेट या बैठ जाते हैं तो इससे ग्लूकोज हमारे खून में लंबे समय तक बना रहता है। इससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। अगर आप Post Meal हल्की वॉक करते हैं तो शरीर की मांसपेशियां ग्लूकोज को एब्जॉर्ब करने लगती हैं। इससे शुगर का लेवल नॉर्मल बना रहता है।
यह भी पढ़ें: गर्मियों में वॉक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? जान लें सही टाइमिंग और इसके फायदे
दिल के लिए भी फायदेमंद
आपको बता दें कि खाना खाने के बाद शरीर में इंसुलिन और ग्लूकोज के स्तर में बदलाव देखने को मिलता है। अगर ये अगर लंबे समय तक असंतुलित रहता है ताे दिल पर दबाव बढ़ जाता। अगर आप वॉक करते हैं तो न सिर्फ इससे शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है बल्कि कोलेस्ट्रॉल लेवल, ब्लड प्रेशर और फैट मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है।
खबरें और भी
आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है खाना
भोजन करने के बाद वॉक करने से खाना आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। इससे एसिडिटी, गैस, और सूजन जैसी समस्याएं कम होती हैं। अगर आप कब्ज या पाचन की परेशानी से जूझ रहे हैं ताे आपको जरूर वॉक करना चाहिए।
कितनी देर और कैसे करें वॉक?
जो फिटनेस काे लेकर जागरूक हैं वे खाने के बाद 40 से 50 मिनट या फिर एक घंटे तक वॉक करते हैं। लेकिन भोजन करने के 5-10 मिनट बाद अगर आप धीमी चाल से भी वॉक करते हैं तो ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
यह भी पढ़ें: रात में खाने के बाद महज 5 मिनट की वॉक दूर कर सकती हैं सेहत से जुड़ी ये समस्याएं
Source
- Sports Medicines: https://link.springer.com/article/10.1007/s40279-022-01649-4#Sec35