महंगे सुपरफूड्स भूल जाएंगे! भुने चने और किशमिश का ये मेल है सेहत का खजाना, जानें 10 बड़े फायदे
भुने चने और किशमिश साथ मिलकर एक पौष्टिक और एनर्जी से भरपूर स्नैक का काम करते हैं। यह मिक्सचर प्रोटीन, आयरन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल शुगर से भ ...और पढ़ें

भुने चने और किशमिश: स्वास्थ्य के लिए अद्भुत फायदे (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
तुरंत ऊर्जा के लिए भुने चने और किशमिश
पाचन क्रिया को मजबूत करने में सहायक
वजन घटाने और खून की कमी में मददगार
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बैलेंस्ड डाइट की तलाश में अक्सर लोग महंगे सुपरफूड्स की ओर रुख करते हैं, जबकि हमारे घर में ही कुछ ऐसे ट्रेडिशनल और सस्ते ऑप्शन मौजूद हैं जो पोषण के मामले में बेहद प्रभावशाली हैं।उनमें से दो हैं, भुने हुए चने और किशमिश।
ये दोनों ही सामग्रियां अपने-अपने पोषक गुणों के कारण स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। अगर इनका सेवन एक साथ नियमित रूप से किया जाए, तो ये शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं इनके सेवन से मिलने वाले प्रमुख फायदे-
एनर्जी का नेचुरल सोर्स
भुने चने और किशमिश दोनों ही शरीर को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करते हैं। चने में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जबकि किशमिश में नेचुरल शुगर (ग्लूकोज और फ्रक्टोज) होता है, जो शरीर को थकान से जल्दी उबरने में मदद करती है।
डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाएं
भुने चने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और कब्ज की समस्या नहीं होती। किशमिश में भी नेचुरल फाइबर होता है जो आंतों को साफ करता है।
वेट लॉस करने में सहायक
चने लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करते हैं, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। यह आदत वेट लॉस करने में सहायक होती है। किशमिश की थोड़ी मात्रा मीठे की क्रेविंग भी शांत करती है।
खबरें और भी
खून की कमी दूर करें
किशमिश और चने दोनों में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है और एनीमिया से बचाव करता है, विशेष रूप से महिलाओं के लिए यह बहुत लाभकारी होता है।
दिल को रखें स्वस्थ
किशमिश में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।यह कोरोनरी आर्टरीज को मजबूत बनाए रखते हैं और दिल के रोगों से बचाते हैं।
हड्डियों को बनाएं मजबूत
चने में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे तत्व हड्डियों की मजबूती में सहायक होते हैं। नियमित सेवन से जोड़ों का दर्द और कमजोरी कम होती है।
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
किशमिश में एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी होता है, जो स्किन को ग्लोइंग बनाता है। वहीं, प्रोटीन और आयरन से भरपूर चने बालों को मजबूत और घना बनाते हैं।
इम्यून सिस्टम को करें मजबूत
इस मिक्सचर के नियमित सेवन से शरीर के इम्यून पॉवर को बढ़ाती है। सर्दी-खांसी और इन्फेक्शन से लड़ने में शरीर अधिक सक्षम हो जाता है।
डायबिटीज में भी लाभकारी
भुने चने लो ग्लायसेमिक इंडेक्स वाले होते हैं जो ब्लड शुगर को स्थिर रखते हैं। किशमिश सीमित मात्रा में ली जाए तो यह भी ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने में मदद करती है।
हार्मोनल संतुलन में सहायक
महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन, थकान या पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में यह कॉम्बिनेशन काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर को पोषण देने के साथ-साथ मेंटल स्ट्रेस भी कम करता है।
भुने चने और किशमिश का सेवन करना एक सरल, स्वादिष्ट और पौष्टिक आदत है, जो स्वास्थ्य को संपूर्ण रूप से सुधार सकती है। इन्हें सुबह खाली पेट या स्नैक के रूप में शामिल करें।
यह भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट खा लें दूध में भिगोई हुई किशमिश, सेहत को मिलेंगे 5 गजब के फायदे
यह भी पढ़ें- आपके किचन में मौजूद 4 चीजें हैं कई बीमारियों का तोड़, कार्डियोलॉजिस्ट ने गिनाए फायदे