Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Navratri 2023: क्या आप सिर्फ शौक के लिए करते हैं डांडिया रास, तो जानें इसके कुछ हैरान करने वाले फायदे

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 01:48 PM (IST)

    Shardiya Navratri 2023 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है। नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार को देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौर ...और पढ़ें

    क्या आप भी हैं डांडिया के शौकीन, जानें क्या है इसके फायदे
    क्या आप भी हैं डांडिया के शौकीन, जानें क्या है इसके फायदे

    HighLights

    1. जल्द ही शारदीय नवरात्र शुरू होने वाले हैं।
    2. इस दौरान डांडिया रास का अपना अलग महत्व होता है।
    3. आइए जानते हैं डांडिया करने के कुछ फायदे।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। भारत त्योहारों का देश है। यहां हर दिन खास होता है, जिसे लोग काफी हर्षोल्लास से मनाते हैं। बीते दिनों से जारी पितृ पक्ष के बाद अब जल्द ही शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2023) शुरू होने वाले हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार के दौरान लोग माता दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करते हैं। साथ ही लोग व्रत-उपवास भी करते हैं। नौ दिवसीय त्योहार को पूरे देश में विविध परंपराओं के साथ मनाया जाता है। यूं तो हमारे यहां हर राज्य और शहर में सभी त्योहारों का जश्न मनाया जाता है, लेकिन कुछ खास जगहों पर उन त्योहारों को मनाने का अपना अलग ही मजा होता है।

    नवरात्र भी ऐसा ही एक त्योहार है, जिसे पूरे देश में धूमधाम से मनाते हैं, लेकिन गुजरात में इसका एक अलग ही महत्व है। यहां इस दौरान खासतौर पर डांडिया रास किया जाता है। डांडिया रास एक तरह का लोकनृत्य है, जिसे करने के लिए लोग सुंदर और रंगीन पारंपरिक पोशाक पहनते हैं। मजेदार और आनंददायक होने के साथ ही यह नृत्य सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। अगर आप भी डांडिया लवर हैं, तो आज हम आपको बताएंगे इसके कुछ गजब के फायदों के बारे में-

    यह भी पढ़ें- व्रत में हेल्दी समझकर न करें इन चीजों का बहुत ज्यादा सेवन, जो पहुंचा सकते हैं नुकसान भी

    वजन घटना

    अगर आप अपना वजन कम करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, तो डांडिया इसका एक मजेदार विकल्प साबित होगा। डांडिया रास कैलोरी जलाने का एक आकर्षक तरीका है। यह फेस्टिव सीजन के बीच आपका स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद करता है। ऐसे में फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन है।

    दिल के लिए फायदेमंद

    अगर आप डांडिया लवर है, तो यह आपके मन को खुश करने के साथ ही आपके दिल के लिए भी गुणकारी साबित होगा। अलग-अलग गानों पर डांडिया करने से उन धुनों की वजह से आपके दिल की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है। साथ ही इसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और सेल्स के ऑक्सीजनेशन को बढ़ावा मिलता है। इससे दिल की सेहत को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

    खबरें और भी

    बेहतर कोर्डिनेशन और बैलेंस

    डांडिया रास न सिर्फ वजन कम करने या दिल को हेल्दी बनाने में मदद करता है, बल्कि यह कोर्डिनेशन और बैलेंस बेहतर बनाने में भी मदद करता है। यह शरीर और दिमाग दोनों को मजबूत करके शारीरिक लाभ प्रदान करता है।

    लचीलापन

    डांडिया करने से शरीर की सभी मांसपेशियों में खिंचाव होता है, जो इन्हें लचीला बनाने का एक शानदार तरीका है। इस डांस की मदद से शरीर के लचीलेपन में सुधार होता है। साथ ही यह आपको उर्जावान बनाने में भी सहायक है, जिससे आप दिनभर तरोताजा और एनर्जेटिक फील होगा।

    मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

    शारीरिक स्वास्थ्य को होने वाले फायदों के अलावा डांडिया आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी है। यह मन को शांत कर मूड में सुधार करता है और सामाजिक संबंधों और समुदाय की भावना को बढ़ावा देता है। इससे मानसिक और इमोशनल वेल बिंग भी मजबूत होती है।

    यह भी पढ़ें- नवरात्र में क्यों किया जाता है सात्विक भोजन, जानें इसके बेहतरीन फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik