Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Navratri 2023: अगर रख रहे हैं नवरात्रि व्रत, तो जानें क्या खाने से दिनभर बनी रहेगी एनर्जी

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 02:13 PM (IST)

    Navratri 2023 मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि का त्योहार बस कुछ ही दिनों बाद शुरू होने वाला है। मान्यता है कि सच्चे मन से दवी मां की पूजा करने पर सारी ...और पढ़ें

    Navratri 2023: जानें नवरात्रि व्रत में क्या खाएं
    Navratri 2023: जानें नवरात्रि व्रत में क्या खाएं

    HighLights

    1. इस साल नवरात्रि का त्योहार 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।
    2. देवी मां को प्रसन्न् करने के लिए श्रद्धालु नौ दिनों तक व्रत रखते हैं।
    3. इन नौ दिनों के व्रत में आप ये चीजें खा सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Navratri 2023: हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। इस साल यह त्योहार 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस पर्व में पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा की जाती है। नवरात्रि में देवी को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु नौ दिनों तक व्रत भी रखते हैं।

    हालांकि कुछ लोग व्रत के दौरान केवल पानी पीते हैं, तो वही कई लोग फल भी खाते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग दिन में एक बार भोजन भी करते हैं। तो चलिए जानते हैं नवरात्रि व्रत के दौरान कौन-सी चीजों का खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

    कुट्टू का आटा

    नवरात्रि उपवास के दौरान गेहूं और चावल जैसे अनाज खाने की अनुमति नहीं होती है। ऐसे में कुट्टू के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका उपयोग कर रोटी या पराठा बना सकते हैं। इसे खाने से आपका पेट भी भरा रहेगा और एनर्जी भी मिलेगी।

    साबूदाना

    व्रत में खाया जाने वाला साबूदाना खिचड़ी, लड्डू आदि लोकप्रिय व्यंजन हैं। ये पचने में भी काफी आसान होते हैं। चाहें तो आप इसे मीठा और नमकीन के रूप में भी खा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: स्वादिष्ट और चटपटी मसाला भिंडी बनाना है बेहद आसान, बस फॉलो करें ये टिप्स

    ड्राई फ्रूट्स

    पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। व्रत में शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है, ऐसे में आप ड्राई फ्रूट्स जरूर खाएं। ड्राई फ्रूट्स खाने से पेट देर तक भरा रहेगा और भूख भी नहीं लगेगी।

    खबरें और भी

    दही

    व्रत के दौरान दही खाने से शरीर की ऊर्जा बनी रहती है। यह एक इंस्टेंट एनर्जी फूड के रूप में काम करता है। दही खाने से पाचन स्वस्थ रहता है, साथ ही बॉडी भी डिटॉक्स होती है। व्रत में आप दही का इस्तेमाल कर कई तरह की रेसिपी भी बना सकते हैं।

    फल और सब्जियां

    नवरात्रि व्रत के दौरान एनर्जेटिक रहने के लिए फल और सब्जियां खा सकते हैं। इससे शरीर में विटामिन और मिनरल की कमी दूर होती है। इसके अलावा वजन कम होने में भी मदद मिलती है। लौकी, खीरा, टमाटर, संतरा, पपीता, चुकंदर आदि को व्रत की थाली में जरूर शामिल करें।

    यह भी पढ़ें: चाय में मिलाएं ये हेल्दी चीजें, स्वाद के साथ सुधर सकती है सेहत

    Pic Credit: Freepik