Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्मियों में आप भी शौक से पीते हैं नींबू पानी, तो आज जान लीजिए इससे होने वाले गंभीर नुकसान!

    Updated: Tue, 11 Jun 2024 08:19 PM (IST)

    गर्मियों में कई लोग शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नींबू पानी पीना पसंद करते हैं। बेशक यह बॉडी डिटॉक्स और वेट लॉस के लिहाज से भी काफी बढ़िया है लेकिन क् ...और पढ़ें

    फायदे तो सुने होंगे, लेकिन आज जान लीजिए नींबू पानी के कुछ गंभीर नुकसान! (Image Source: Freepik)
    फायदे तो सुने होंगे, लेकिन आज जान लीजिए नींबू पानी के कुछ गंभीर नुकसान! (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. गर्मियों के मौसम में कई लोग नींबू पानी को सबसे बढ़िया ड्रिंक मानते हैं।
    2. तपती गर्मी में नींबू पानी के सेवन से शरीर को ताजगी मिलती है।
    3. नींबू पानी पीने से होने वाले नुकसान को लेकर ज्यादातर लोग बेखबर हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Side Effects of Drinking Lemon Water: गर्मी के दिनों में नींबू पानी इकलौती ऐसी ड्रिंक है, जो झटपट बनकर तैयार हो जाती है। बॉडी को हाइड्रेट रखना हो, गैस या एसिडिटी की समस्या हो या फिर तेजी से वजन घटाना हो, नींबू पानी को सभी मामलों में रामबाण माना जाता है, लेकिन क्या आपने मन में कभी ख्याल आया है कि इन बातों में कितनी सच्चाई है? बता दें, यह फायदे की जगह आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानें, किन परिस्थितियों में इसका सेवन हानिकारक साबित हो सकता है।

    पानी की कमी

    आपको जानकर हैरानी होगी कि ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। दरअसल, इसके ज्यादा सेवन से आपको बार-बार पेशाब आता है, जिसके चलते शरीर से काफी मात्रा में पानी बाहर निकल जाता है। बता दें, यूरिन के रास्ते ही इलेक्ट्रोलाइट्स और सोडियम जैसे तत्व भी शरीर से बाहर निकल जाते हैं, जो कि कई बार डिहाइड्रेशन का भी कारण बन जाता है।

    यह भी पढ़ें- इन 4 लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए बेल का जूस, हो सकता है भारी नुकसान

    दांतों में सड़न

    नींबू के ज्यादा सेवन से आपकी ओरल हेल्थ की बैंड बज सकती है। जी हां, यह दांतों में सड़न की वजह बन सकता है। बता दें, कि यह एसिडिक नेचर का होने के कारण दांतों में सेंसिटिविटी पैदा कर सकता है। इसलिए शरीर को तरोताजा रखने के साथ-साथ आपको दांतों-मसूड़ों की सेहत के बारे में भी जरूर सोचना चाहिए।

    पथरी की समस्या

    सिट्रस एसिड के अलावा नींबू में ऑक्सलेट भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में, ज्यादा नींबू पानी पीने से यह शरीर में क्रिस्टल के रूप में जमा होना शुरू हो जाता है, जिससे किडनी स्टोन का रिस्क काफी बढ़ जाता है और आपके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है।

    खबरें और भी

    कमजोर हड्डियां

    नींबू पानी का ज्यादा सेवन आपकी हड्डियों को भी कमजोर बनाता है। बता दें, इसे पीने के कारण हड्डियों में जमा कैल्शियम का तेजी से क्षरण होने लगता है और यह यूरिन के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाता है। ऐसे में, अगर आप खोखली हड्डियां नहीं चाहते हैं, तो नींबू पानी का जरूरत से ज्यादा सेवन कभी भी न करें।

    यह भी पढ़ें- खाने के ये नुकसान जानकर आप भी हो जाएंगे परेशान! एक-दो नहीं, कई बीमारियों को मिलता है सीधा न्योता

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।