Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अगर आप भी करते हैं 'फ्रोजन मटर' का जमकर इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान! सेहत को हो सकते हैं ये 5 बड़े नुकसान

    Updated: Tue, 16 Jul 2024 07:29 PM (GMT+05:30)

    फ्रोजन मटर (Frozen Peas) का इस्तेमाल कई लोग करते हैं। गर्मी या बरसात के दिनों में जब ताजे मटर का ऑप्शन नहीं मिल पाता है तो यह हर किसी को सबसे बढ़िया व ...और पढ़ें

    फ्रोजन मटर खाने के 5 नुकसान (Image Source: Freepik)
    फ्रोजन मटर खाने के 5 नुकसान (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. लंबे समय तक फ्रोजन किए गए मटर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।
    2. डायबिटीज के मरीजों के लिए फ्रोजन मटर का ज्यादा सेवन अच्छा नहीं रहता है।
    3. फ्रोजन मटर के ज्यादा सेवन से पाचन में गड़बड़ी की शिकायत हो सकती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Frozen Peas Side Effects: मटर से बनने वाली डिशेज हर मौसम में खाई जाती हैं, लेकिन तेज गर्मी या बरसात में जब ताजी मटर नहीं मिल पाती हैं, तो ऐसे में फ्रोजन मटर का इस्तेमाल कई लोगों की मजबूरी बन जाता है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो खानपान में फ्रोजन मटर का ही ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। वजह है कि इसे छीलने और स्टोर करने में ज्यादा परेशानी नहीं होती। ऐसे में, आइए आज आपको बताते हैं कि कैसे यह थोड़ी-सी सहूलियत अपने साथ कई परेशानियां लेकर आती हैं।

    वजन बढ़ सकता है

    आपको जानकर हैरानी होगी कि फ्रोजन मटर के ज्यादा इस्तेमाल से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। दरअसल, प्रिजर्व फूड्स में स्टार्च का इस्तेमाल किया जाता है, जो फैट को बढ़ाने का काम कर सकता है। ऐसे में, मोटापे से जूझ रहे लोगों को इसके सेवन से थोड़ा बचना चाहिए।

    हार्ट के लिए नुकसानदायक

    फ्रोजन मटर का ज्यादा इस्तेमाल करने से हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंच सकता है। यह दिल की धमनियों को बंद करके शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है। वहीं, इसमें मौजूद ट्रांस फैट नसों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में, भूलकर भी इसका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- तेजी से Blood Sugar बढ़ाते हैं ये ड्राई फ्रूट्स, Diabetes के मरीज भूलकर भी न करें इन्हें डाइट में शामिल

    डायबिटीज में न खाएं

    फ्रोजन मटर में मौजूद स्टार्च आपके ब्लड शुगर को भी बढ़ा सकता है। ऐसे में, डायबिटीज के मरीजों को इसके सेवन से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे आपको शुगर स्पाइक की समस्या हो सकती है।

    खबरें और भी

    पोषक तत्व की कमी

    फ्रोजन मटर के ज्यादा इस्तेमाल से पोषक तत्वों की कमी का सामना भी करना पड़ सकता है। लंबे समय तक मटर को फ्रोजन रखने से पोषक तत्वों को नुकसान पहुंचता है, इसलिए हमेशा ताजे मटर को ही पहली पसंद के रूप में चुनना चाहिए।

    बीपी की शिकायत

    फ्रोजन मटर को खाने से हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत भी हो सकती है। ऐसा इसमें मौजूद सोडियम के कारण होता है। इसलिए अगर आप भी हृदय रोग या स्ट्रोक के खतरे को बढ़ाना नहीं चाहते हैं, तो इसका ज्यादा सेवन करने से परहेज कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- बरसात के मौसम में सेहत दुरुस्त करते हैं ये मौसमी फल, Monsoon Diet में शामिल कर रहें फिट और हेल्दी

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।