Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sleeping on Stomach: आज ही बदल डालिए पेट के बल सोने की आदत, नहीं तो उठाने पड़ जाएंगे ये 5 नुकसान

    Updated: Tue, 21 May 2024 06:09 PM (IST)

    सोने के लिए आराम तो जरूरी है लेकिन कई बार इसके चलते हम ऐसी लापरवाही कर देते हैं जो आगे चलकर सेहत से जुड़ी कई परेशानियां दे सकती है। हम यहां बात कर रहे ...और पढ़ें

    आपको भी है पेट के बल सोने की आदत, तो जान लीजिए इसके ये बड़े नुकसान (Image Source: Freepik)
    आपको भी है पेट के बल सोने की आदत, तो जान लीजिए इसके ये बड़े नुकसान (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. पेट के बल सोने की आदत आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दे सकती है।
    2. इस तरह सोने से रीढ़ की हड्डी पर बुरा असर पड़ता है।
    3. लगातार पेट के बल सोने से गर्दन, कमर और जोड़ों में दर्द की शिकायत रह सकती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Sleeping on Stomach: सोने के लिए आप भी सबसे पहले अपना आराम ही देखते होंगे, लेकिन कई बार इस सुकून और आराम के चलते सेहत का ख्याल कहीं पीछे ही छूट जाता है। सोने के लिए अगर आप भी पेट का सहारा लेते हैं, तो यह आगे चलकर आपको कई बड़ी परेशानियों में डाल सकता है। जी हां, भले ही इसके नुकसान आपको आज दिखाई नहीं दे रहे हों, लेकिन ये बात पक्की है कि ये आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। आइए जानते हैं कैसे।

    बॉडी पेन

    शरीर में अगर अक्सर दर्द से परेशान रहते हैं, तो बहुत हद तक मुमकिन है कि आप भी सोने के लिए गलत तरीके का इस्तेमाल करते हों। बता दें, कि पेट के बल सोने से गर्दन से लेकर पीठ तक, शरीर के कई हिस्सों में दर्द बन सकता है।

    यह भी पढ़ें- दिनभर की थकान के बाद चाहते हैं सुकून की नींद, तो आज ही अपनाएं ये अच्छी आदतें

    रीढ़ की हड्डी के लिए नुकसानदायक

    पेट के बल लेटने से रीढ़ की हड्डी पर ज्यादा दबाव पड़ता है और इससे न सिर्फ कमर के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द बल्कि झुका हुआ बॉडी स्ट्रक्चर भी आपको परेशानी में डाल सकता है।

    पाचन के लिए खराब

    डाइजेशन यानी पाचन के लिहाज से भी पेट के बल सोना सही नहीं है। इससे पेट पर दबाव पड़ता है और पाचन तंत्र ठीक प्रकार से काम नहीं कर पाता है, जिससे मेटाबॉलिज्म रेट तो डाउन होता ही है, साथ ही कब्ज की समस्या भी बनती है।

    खबरें और भी

    ब्रेस्ट पेन की समस्या

    पेट के बल सोने वाली महिलाओं में ब्रेस्ट पेन की समस्या देखने को मिल सकती है। इस तरह सोने से ब्रेस्ट पर प्रेशर पड़ता है और ऐसे सोने की आदत बना लेने से आगे चलकर यह परेशानी और बढ़ भी सकती है।

    कील-मुहांसों की परेशानी

    पेट के बल सोने से आपका चेहरा तकिए के ऊपर होता है और चूंकि तकिया हमेशा साफ नहीं होता है, ऐसे में इसपर लगी धूल-मिट्टी स्किन के लिए नुकसानदायक साबित होती है। इससे आपको कील-मुंहासों की समस्या देखने को मिल सकती है और इस तरह सोने से चेहरे पर फाइन लाइन्स भी बन जाती हैं।

    यह भी पढ़ें- गर्मियों में वजन कम करने के लिए पीएं ये 7 ड्रिंक्स, तेजी से बूस्ट होगा मेटाबॉलिज्म

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।