Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Water Chestnut Benefits: वजन कम करने से लेकर हाई बीपी कंट्रोल करने तक, सर्दियों में सिंघाड़ा खाने के हैं गजब के फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 26 Oct 2023 08:11 AM (IST)

    Water Chestnut Benefits सर्दियों के मौसम में मार्केट में सिंघाड़ा खूब मिलता है। अक्सर लोग इस फल को व्रत के दौरान खाते हैं। हालांकि खाने में इसका इस्ते ...और पढ़ें

    Water Chestnut Benefits: सेहत के लिए वरदान है सिंघाड़ा
    Water Chestnut Benefits: सेहत के लिए वरदान है सिंघाड़ा

    HighLights

    1. पौष्टिक गुणों से भरपूर सिंघाड़ा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
    2. यह फल हाई बीपी के मरीजों के लिए वरदान है।
    3. इस फल को खाने से बालों को भी मजबूती मिलती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Water Chestnut Benefits: देश में ठंड धीरे-धीरे दस्तक देने लगी है। इस मौसम में तरह-तरह के फल और सब्जियां मिलती हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। इन्हीं हेल्दी फलों में शामिल है सिंघाड़ा। व्रत के दौरान लोग इस फल को खूब खाते हैं। यह पानी से भरपूर होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। कई लोग इस फल को उबाल कर भी खाते हैं। इस फल में विटामिन-सी, विटामिन-ए, मैंगनींज जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। तो चलिए जानते हैं, सिंघाड़ा खाने के फायदे।

    वजन कम करने में मददगार

    अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सिंघाड़ा आपकी मदद कर सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। यह फल फाइबर और पानी का समृद्ध स्रोत है। इसे खाने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख भी कम लगती है। ऐसे में यह वजन कम करने का शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है।

    हाई बीपी के मरीजों के लिए फायदेमंद

    पोटैशियम से भरपूर सिंघाड़ा हाई बीपी के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है, उन्हें अपनी डाइट में सिंघाड़ा जरूर शामिल करना चाहिए। इसके अलावा यह हृदय रोग के खतरे को भी कम करने में मदद करता है, इसलिए आप सर्दियों के मौसम में सिंघाड़े का आनंद जरूर लें, जिससे स्ट्रोक और हाई बीपी का जोखिम कम हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: रोजाना पिएं पपीते के पत्तियों का जूस, शुगर रहेगा कंट्रोल और कब्ज से भी मिलेगी राहत!

    पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है

    पानी से भरपूर यह फल पाचन स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है। सिंघाड़ा में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन के लिए मददगार होता है। इस फल को खाने से मल त्याग की क्रिया आसान होती है, जिससे कब्ज से छुटकारा मिल सकता है।

    खबरें और भी

    इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है

    सिंघाड़ा एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो अपनी डेली डाइट में इस फल को जरूर शामिल करें। इसे खाने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे आप कई तरह के गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। यह फल पुरानी बीमारियों से भी बचाता है।

    बालों को स्वस्थ रखता है

    सिंघाड़ा खाने से बालों को भी मजबूती मिलती है। इसमें पोटैशियम, जिंक, विटामिन-बी, विटामिन-ई जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालते हैं, जिससे अच्छी सेहत के साथ बालों की जड़ों को भी मजबूती मिलती है।

    यह भी पढ़ें: करवा चौथ पर नजर आना चाहती हैं फिट, तो बस इन टिप्स को करें फॉलो

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik