क्या आप भी फोन सिरहाने रखकर सोते हैं? डॉक्टर बोले- भविष्य में कैंसर के खतरे को दे रहे हैं न्योता
क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो रात को सोते समय अपना स्मार्टफोन अपने तकिये के नीचे या सिरहाने रखकर सोते हैं? अगर हां, तो यह आर्टिकल आपके लिए एक खतरे ...और पढ़ें

सावधान! अगर आप भी तकिये के नीचे फोन रखकर सोते हैं, तो हो जाएं सतर्क (Image Source: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम में से बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे रात को सोते समय अपना फोन अपने तकिये के पास या बिस्तर पर ही रखकर सोते हैं (Sleeping with Phone Near Pillow), लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एक बहुत ही खतरनाक आदत है?
डॉ. तरंग कृष्णा की मानें, तो यह आदत भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है। इसलिए, बेहतर यही है कि आप फोन को अपने बेडरूम में बिल्कुल न ले जाएं।

(Image Source: AI-Generated)
WHO ने भी दी है चेतावनी
डॉक्टर का कहना है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी इस बारे में चेतावनी दी है। जब फोन से बहुत ज्यादा मात्रा में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन निकलता है, तो इससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है (Mobile Radiation Risks)। इस रेडिएशन के संपर्क में आने से ब्रेन ट्यूमर होने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है। इसलिए, फोन को अपने सिर के पास रखकर सोना सेहत के लिए बहुत हानिकारक है।
View this post on Instagram
नींद की दुश्मन है ब्लू लाइट
फोन से निकलने वाली 'ब्लू लाइट' एक और बड़ी समस्या है। यह ब्लू लाइट आपको सोने नहीं देती। यह आपके दिमाग को शांत होने के बजाय 'हाइपरएक्टिव' रखती है। जब तक आपका दिमाग शांत नहीं होगा, आपको अच्छी नींद नहीं आएगी और फोन की यह लाइट यही काम करती है।

(Image Source: Freepik)
आपका ध्यान खींचने की साजिश
असल में, फोन को बनाया ही इस तरह गया है कि यह आपका ध्यान खींच सके। इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सभी ऐप्स इसी मकसद से बनाए गए हैं कि वे आपका पूरा ध्यान अपनी तरफ खींच लें। जितना ज्यादा वे आपका ध्यान खींचते हैं, उतना ही आप असल दुनिया से दूर होते जाते हैं।
खबरें और भी
हम यह महसूस नहीं कर पाते, लेकिन यह फोन हमें धीरे-धीरे कैंसर और बीमारियों की तरफ धकेल रहा है। यह एक 'साइंट एनिमी' की तरह है जो आपके ठीक पीछे खड़ा है। आपको पता भी नहीं चलता कि यह दुश्मन कब आप पर वार कर दे। इसलिए, अपनी सुरक्षा के लिए फोन को खुद से दूर रखना ही बेहतर है।