विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिखने में छोटे, लेकिन फायदों में बड़े! दूध से ज्यादा कैल्शियम देता है तिल, रोज खाने से मिलेंगे ढेरों फायदे

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Updated: Wed, 22 Jul 2026 08:00 AM (GMT+05:30)

तिल के बीज छोटे होने पर भी पोषण का भंडार है। इनमें दूध से भी ज्यादा कैल्शियम होता है, जिसके कारण ये हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद हैं।

रोज तिल खाने के फायदे (Picture Courtesy: Freepik)

रोज तिल खाने के फायदे (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। तिल के बीज देखने में भले ही छोटे होते हैं, लेकिन इनमें पोषण का भंडार छिपा है। भारत में तिल का इस्तेमाल सदियों से हो रहा है, चाहे वह खाने में हो या आयुर्वेदिक दवा के रूप में। तिल अपने स्वाद और स्वास्थ्यवर्धक गुणों के लिए जाना जाता है। 

ये न सिर्फ हमारे शरीर को जरूरी पोषक तत्व देते हैं, बल्कि कई बीमारियों से भी लड़ने में मदद करते हैं। आइए जानें तिल को अपनी रोज की डाइट में शामिल करना आपके लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है। 

रोज तिल खाने के फायदे

  • कैल्शियम और हड्डियों के लिए वरदान- तिल के बीज कैल्शियम का बेस्ट सोर्स हैं। हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी होता है। नियमित रूप से तिल खाने से हड्डियां मजबूत रहती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए तिल के बीज खासतौर से फायदेमंद हैं।
  • हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में सहायक- तिल में मौजूद पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और सेसमोलिन जैसे तत्व दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं। ये कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं और आर्टरीज में जमा होने वाले फैट को कम करके हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा घटाते हैं।
  • एंटीऑक्सीडेंट का पावर हाउस- तिल के बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरमार होती है, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं। इससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी होती है, त्वचा चमकदार रहती है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।
  • पाचन और वजन नियंत्रण में मददगार- तिल में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। यह कब्ज जैसी समस्या से राहत देता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे वजन नियंत्रण में मदद मिलती है।
  • बालों और त्वचा के लिए लाभकारी- तिल का तेल बालों और त्वचा के लिए अमृत के समान है। यह बालों को मजबूत बनाता है, रूखापन दूर करता है और झड़ने की समस्या को कम करता है। यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद है।
  • डायबिटीज और ब्लड शुगर नियंत्रण- तिल में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी सुरक्षित और फायदेमंद ऑप्शन है।
  • स्ट्रेस कम करने में सहायक- तिल के बीज में मौजूद जिंक और मैग्नीशियम स्ट्रेस और एंजाइटी को कम करने में मदद करते हैं। ये नींद की क्वालिटी बढ़ाते हैं और दिमाग को शांत रखते हैं।

तिल के बीजों को अपनी डाइट में शामिल करना बेहद आसान है। इन्हें सलाद, स्मूदी, खिचड़ी, लड्डू या रोटी में मिलाकर खाया जा सकता है। अगर आप नियमित रूप से तिल का खाएंगे, तो यह न केवल आपके शरीर को पोषण देगा बल्कि आपको बीमारियों से बचाने में भी मदद करेगा।



Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।