यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Soaked Figs: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं भीगे हुए अंजीर, ब्लड प्रेशर से लेकर मोटापा तक हो जाएगा कंट्रोल
भीगे हुए अंजीर (Soaked Figs) पोषक तत्वों खजाना होते हैं। ये न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। अंजीर में भरपूर मा ...और पढ़ें

HighLights
- अंजीर को लोग कई तरीकों से डाइट में शामिल करते हैं।
- सुबह खाली पेट भीगे अंजीर खाना फायदेमंद माना जाता है।
- सूखे अंजीर की तुलना में भीगे अंजीर ज्यादा गुणकारी मानते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अंजीर – स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत का खजाना भी है! इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और कई अन्य पोषक तत्व आपके शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। अगर आप रात को दूध या पानी में भीगे हुए अंजीर (Soaked Figs) को सुबह खाली पेट खाते हैं, तो इससे पाचन दुरुस्त रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। आइए आज आपको खाली पेट भीगे अंजीर खाने के कुछ ऐसे लाजवाब फायदे (Soaked Figs Benefits) बताते हैं जिन्हें जानकर आप भी आज से ही इन्हें खाना शुरू कर देंगे।

ब्लड शुगर कंट्रोल करे
अंजीर में मौजूद पोटेशियम ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में बड़ी भूमिका निभाता है। कई अध्ययनों से यह साबित हुआ है कि अंजीर में पाए जाने वाले एसिड ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं, इसलिए पानी में भीगे हुए अंजीर का सेवन टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। आप इसे स्मूदी, सलाद, दूध या दही के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं।
मजबूत हड्डियों के लिए
भीगे हुए अंजीर मजबूत हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। दूध, दही और हरी सब्जियों के साथ-साथ अपनी डाइट में अंजीर को भी शामिल करके आप अपनी हड्डियों को स्वस्थ रख सकते हैं। बता दें, नियमित रूप से अंजीर का सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- तेजी से Weight Loss में मदद करेगी हल्दी, बस जान लें इसके इस्तेमाल का सही तरीका
वेट लॉस में मददगार
बढ़ते वजन से अगर आप भी परेशान हैं, तो चिंता मत कीजिए! भीगे हुए अंजीर आपके वजन को घटाने में बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कैलोरी में लो होने के साथ-साथ अंजीर फाइबर का खजाना होते हैं, जिससे आप लंबे समय तक फुल महसूस करते हैं और बार-बार स्नैक्स खाने की इच्छा भी छुटकारा मिलता है। साथ ही, अंजीर में मौजूद पोषक तत्व आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हुए मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाते हैं। ऐसे में, इसका फायदा आपको वेट लॉस के साथ-साथ सेहत पर और भी कई तरह से नजर आता है।
खबरें और भी
ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी भीगे हुए अंजीर आपके लिए रामबाण साबित हो सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपके शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। सिर्फ इतना ही नहीं, भीगे अंजीर आपके हार्ट को भी हेल्दी रखते हैं।
यह भी पढ़ें- सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है कच्ची गाजर, रोजाना खाने से फौलादी बनेगा शरीर; मिलेंगे 5 बेमिसाल फायदे
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।