क्या है Pinched Nerve की समस्या, जिससे जूझ रहे Sonu Nigam? ये लक्षण होते हैं खतरे की घंटी
अपनी जादुई आवाज के लिए पहचाने जाने वाले दिग्गज गायक सोनू निगम इन दिनों 'पिनच्ड नर्व्स' के असहनीय दर्द का सामना कर रहे हैं। ...और पढ़ें

'पिनच्ड नर्व्स' की समस्या से जूझ रहे सोनू निगम (Image Source: Instagram)
HighLights
सोनू निगम दबी हुई नसों के दर्द से जूझ रहे हैं
डॉक्टर ने 'पिन्च्ड नर्व' के लक्षणों के बारे में बताया है
अनदेखी करने पर यह दर्द हाथों-पैरों में भी फैल जाता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम इन दिनों 'पिनच्ड नर्व' की एक दर्दनाक समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि, इस तकलीफ के बावजूद संगीत के प्रति उनका जज्बा कम नहीं हुआ है।
सोशल मीडिया पर अपनी इस हेल्थ अपडेट की जानकारी देते हुए सोनू ने कुछ ऐसा कहा है, जिसने उनके करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया है।
दरअसल, तेज दर्द में होने के बावजूद उन्होंने मुंबई में होने वाले अपने आगामी लाइव कॉन्सर्ट को रद्द करने से साफ इनकार कर दिया है। आइए डिटेल में समझते हैं कि आखिर क्या है यह 'पिनच्ड नर्व' की समस्या और इसे लेकर डॉक्टर की क्या राय है।
दबी हुई नसों का चल रहा है इलाज
View this post on Instagram
सिंगर ने एक वीडियो संदेश के जरिए फैंस को अपनी सेहत का अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि वे पिनच्ड नर्व्स की तकलीफ से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें काफी दर्द का सामना करना पड़ रहा है। इस परेशानी का पता लगाने के लिए बीते एक हफ्ते से उनका लगातार मेडिकल ट्रीटमेंट चल रहा है। सोनू निगम ने बताया कि उन्हें कई बार सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी जांच करवानी पड़ी है। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उन्हें बहुत-सी दवाइयां लेनी पड़ रही हैं।
दर्द से जूझ रहे सोनू निगम
इस स्थिति से उबरने के लिए सोनू निगम दवाइयों के साथ-साथ फिजियोथेरेपी का भी सहारा ले रहे हैं। उन्होंने अपना एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए बताया कि फिजियोथेरेपी के सेशन बेहद पेनफुल थे। दर्द को बर्दाश्त करने के लिए उन्हें अब पेनकिलर्स का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। मांसपेशियों को आराम देने के लिए जो दवाइयां उन्हें दी गई हैं, उनका सीधा साइड-इफेक्ट उनके गले पर पड़ा है। उनका गला अब थोड़ा भारी महसूस हो रहा है, जो लाइव गाने वाले किसी भी गायक के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डॉ. प्रवीण गुप्ता, चेयरमैन, मैरिंगो एशिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो एंड स्पाइन (MAIINS) के अनुसार, “पिन्च्ड नर्व्स ऐसी स्थिति है, जिसमें किसी नस पर आसपास की हड्डी, डिस्क, मांसपेशी या अन्य टिश्यू का दबाव पड़ने लगता है। इसके कारण तेज दर्द, झुनझुनी, सुन्नपन, कमजोरी और प्रभावित हिस्से की कार्यक्षमता में कमी आ सकती है।
अगर यह समस्या गर्दन या ऊपरी रीढ़ से जुड़ी हो, तो दर्द कंधे, हाथ और पीठ तक फैल सकता है। कलाकारों और गायकों के लिए यह स्थिति अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकती है, क्योंकि लगातार दर्द और मांसपेशियों में तनाव उनके प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है।
खबरें और भी
इलाज में दवाइयों, फिजियोथेरेपी, पर्याप्त आराम और कुछ मामलों में विशेष हस्तक्षेप की आवश्यकता पड़ती है। हालांकि अधिकांश मरीज उचित इलाज से धीरे-धीरे ठीक हो जाते हैं, लेकिन दर्द के बावजूद अत्यधिक शारीरिक या पेशेवर दबाव लेना रिकवरी को प्रभावित कर सकता है। इसलिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार उपचार और सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।”