सुबह उठते ही न देखें मोबाइल, डॉक्टर ने बताए मॉर्निंग Eye Care के 5 नियम; आंखों की थकान रहेगी दूर
क्या आप जानते हैं कि सुबह के कुछ मिनट आपकी आंखों की सेहत बदल सकते हैं? जी हां, डॉ. पुरेंद्र भसीन की मानें, तो दिन की सही शुरुआत ही आंखों की थकान और कम ...और पढ़ें

आंखों के लिए फायदेमंद सुबह की 5 हेल्दी आदतें (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारी आंखें दिनभर बिना रुके सबसे ज्यादा काम करती हैं, इसलिए इन्हें सुबह के समय खास देखभाल की जरूरत होती है। ग्वालियर के रतन ज्योति नेत्रालय के संस्थापक और डायरेक्टर, आई सर्जन डॉ. पुरेंद्र भसीन के अनुसार, अगर हम अपनी सुबह की शुरुआत सही आदतों के साथ करें, तो आंखों की थकान, ड्राइनेस और नजर से जुड़ी कई समस्याओं से बच सकते हैं। आइए, विस्तार से जानते हैं इस बारे में (Morning Eye Care Routine)।

(Image Source: AI-Generated)
ठंडे पानी से धोएं आंखें
सुबह उठते ही सबसे पहला काम अपनी आंखों को साफ और ठंडे पानी से धोने का करें। पानी के हल्के छींटे मारने से रातभर आंखों में जमा हुई गंदगी साफ हो जाती है। यह आदत आंखों को ताजगी तो देती ही है, साथ ही जलन, खुजली और सूखेपन को कम करके दिन की बेहतरीन शुरुआत करती है।
सुबह की धूप का लें आनंद
सुबह की हल्की धूप में कुछ पल बिताना आंखों के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है। प्राकृतिक रोशनी आंखों को गहरा आराम देती है और हमारे शरीर की 'बायोलॉजिकल क्लॉक' को सही रखने में मदद करती है। यह आदत दिनभर स्क्रीन और आर्टिफिशियल लाइट से आंखों पर पड़ने वाले दबाव को संतुलित करती है।
मोबाइल स्क्रीन से बनाएं थोड़ी दूरी
अक्सर लोग आंख खुलते ही मोबाइल या लैपटॉप देखने लगते हैं, लेकिन आंखों की सेहत के लिए यह सही नहीं है। सुबह उठते ही स्क्रीन देखने से आंखों पर बेवजह दबाव पड़ता है। इसलिए, दिन की शुरुआत में कुछ समय स्क्रीन से दूर रहें। इससे आपकी आंखों को प्राकृतिक रूप से जागने का मौका मिलता है और वे लंबे समय तक स्वस्थ रहती हैं।
खबरें और भी
आंखों की हल्की एक्सरसाइज
सुबह के समय आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए थोड़ी कसरत जरूर करें। कुछ मिनटों के लिए आंखों को बंद करें और खोलें, फिर ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं देखें। यह आसान-सी आदत आंखों की थकान को मिटाती है और लंबे समय तक नजर को तेज बनाए रखने में मददगार साबित होती है।
नाश्ते में शामिल करें सही पोषण
आंखों की सेहत का सीधा संबंध आपके खान-पान से है। अपने सुबह के नाश्ते में हरी सब्जियां, फल, नट्स और प्रोटीन को जरूर शामिल करें। विटामिन ए, सी और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर भोजन आंखों की रोशनी को बेहतर करता है और 'ड्राई आई' जैसी समस्याओं से बचाता है।