Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    घंटों बैठकर काम करने वालों के लिए जरूरी खबर, कॉफी पीने से 60 प्रतिशत तक कम हो सकता है मौत का खतरा!

    Updated: Tue, 25 Jun 2024 08:12 PM (IST)

    आज हम कॉफी लवर्स के लिए Good News लेकर आए हैं। लेकिन अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें इसका सेवन खास पसंद नहीं तो भी यह आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए ...और पढ़ें

    कॉफी पीने से 60% तक कम हो सकता है मौत का खतरा : स्टडी (Image Source: Freepik)
    कॉफी पीने से 60% तक कम हो सकता है मौत का खतरा : स्टडी (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. बीएमसी पब्लिक हेल्थ जर्नल में कॉफी के सेवन को लेकर यह स्टडी पब्लिश हुई है।
    2. लंबे समय तक एक जगह बैठकर काम करने वाले लोगों के लिए कॉफी बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है।
    3. स्टडी में बताया गया है कि एक्टिव लाइफस्टाइल फॉलो न करने वाले लोगों के लिए कॉफी पीना बढ़िया साबित हो सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बीएमसी पब्लिक हेल्थ जर्नल में प्रकाशित हुई इस स्टडी में कॉफी पीने के होने वाले प्रभावों (Coffee Health Benefits) के बारे में बताया गया है, जिसमें खासतौर से उन लोगों का जिक्र किया गया है, जो कम के चलते घंटों एक ही जगह बैठे रहने को मजबूर होते हैं। अमेरिकी वयस्कों पर किया गया यह अध्ययन कई मायनों में बेहद खास माना जा रहा है और कॉफी लवर्स के लिए एक अच्छी खबर बनकर सामने आया है।

    10 हजार से ज्यादा लोगों पर हुई स्टडी

    इस स्टडी में 10 हजार से ज्यादा अमेरिकी वयस्कों को शामिल किया गया, जो कॉफी पीकर घंटों काम करते थे। अध्ययन में सामने आया कि कॉफी पीने वालों की तुलना में इसका सेवन नहीं करने वाले लोगों की सभी वजहों से मौत की संभावना लगभग 1.6 गुना ज्यादा थी। वहीं, जो लोग दिन का ज्यादा समय एक ही जगह पर बैठकर बिताते हैं और कॉफी का सेवन नहीं करते हैं, उन्हें मौत का जोखिम 60 प्रतिशत तक ज्यादा रहता है। स्टडी में बताया गया कि कॉफी पीने से उन लोगों में मृत्यु दर के जोखिम को कम किया जा सकता है, जो अपना ज्यादातर समय एक ही जगह पर बैठकर गुजारते हैं।

    यह भी पढ़ें- Cold Coffee से लगाव है, तो आज ही हो जाएं सावधान! गर्मियों में ज्यादा पीने से हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान

    कम होता है टाइप 2 डायबिटीज का खतरा

    लंबे वक्त तक एक ही जगह काम करने के दौरान शरीर को एक्टिव रखने के लिए लोग कॉफी का सेवन करना पसंद करते हैं। स्टडी में बताया गया है कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और सूजन रोधी गुण, अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण पैदा होने वाले बीमारियों के जोखिम को भी कम करते हैं। 

    एक दिन की 2 कप कॉफी न सिर्फ आपके दिमाग को दुरुस्त बनाती है, बल्कि मृत्यु दर के जोखिम को भी कम करती है। खासतौर से जिन लोगों की फिजिकल एक्टिविटी न के बराबर है, उनके लिए यह बेहद फायदेमंद हो सकती है। लंबे समय तक इसके सेवन से हार्ट डिजीज और टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हीट स्ट्रोक हुआ है या फिर फूड पॉइजनिंग? इन लक्षणों से करें पहचान