Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    40°C के पार जा रहा है पारा... क्या ऐसे में वर्कआउट करना सही है? जान लें 5 साइंटिफिक टिप्स

    Updated: Sat, 06 Jun 2026 11:00 AM (GMT+05:30)

    क्या इस चिलचिलाती गर्मी में भी आपका फिटनेस रूटीन जारी है? आइए, इस आर्टिकल में जान लीजिए कि गर्मी में सेफ और इफेक्टिव वर्कआउट के लिए क्या है वैज्ञानिको ...और पढ़ें

    सावधान! कहीं झुलसाती गर्मी में वर्कआउट आपको बीमार न कर दे (Image Source: AI-Generated)

    सावधान! कहीं झुलसाती गर्मी में वर्कआउट आपको बीमार न कर दे (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सूरज की तपिश और झुलसाती गर्मी... ऐसे मौसम में अक्सर हर फिटनेस लवर के मन में यह सवाल उठता है कि क्या वाकई इस मौसम में अपना वर्कआउट जारी रखना चाहिए? मौसम की इसी बड़ी चुनौती को सुलझाने के लिए 'एक्सरसाइज साइंटिस्ट्स' के एक समूह ने एथलीट्स को ध्यान में रखते हुए एक रिसर्च पब्लिश की है।

    सबसे अच्छी बात यह है कि इस रिसर्च से निकले कमाल के टिप्स सिर्फ प्रोफेशनल एथलीट्स के लिए ही नहीं, बल्कि हम सभी के रोजमर्रा के फिटनेस रूटीन के लिए भी बेहद कारगर हैं। आइए जानते हैं कि इस भीषण गर्मी में सुरक्षित और असरदार वर्कआउट के लिए विज्ञान क्या कहता है।

    summer indoor exercise

    (Image Source: AI-Generated)

    तापमान का रखें पूरा ध्यान

    गर्मियों के इस मौसम में फिटनेस रूटीन का सबसे पहला और जरूरी नियम है- बाहर के तापमान पर पैनी नजर रखना। अगर आप खुले मैदान या पार्क में कसरत करने के शौकीन हैं, तो घर से निकलने से पहले तापमान जरूर जांच लें। अगर बाहर का पारा 29° सेल्सियस के पार जा चुका है, तो आपको आउटडोर एक्सरसाइज करने से पूरी तरह परहेज करना चाहिए।

    वर्कआउट से पहले का खानपान हो एकदम हल्का

    • गर्मियों में कसरत शुरू करने से पहले ऐसा खाना खाएं जो पचने में बहुत आसान हो।
    • अपने मील में 30 से 60 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और थोड़े प्रोटीन को जगह दें।
    • आप केले, खजूर, बादाम, दही के साथ ओट्स या ताजे फलों की स्मूदी ले सकते हैं। साथ ही, नारियल पानी का सेवन भी बहुत फायदेमंद है।
    • अगर कसरत के दौरान आपको अपना शुगर लेवल गिरता हुआ लगे, तो तुरंत कोई एनर्जी कैंडी खा लें।
    • वर्कआउट खत्म करने के तुरंत बाद 1 से 2 खजूर का सेवन जरूर करें।

    हाइड्रेशन का सही तरीका अपनाएं

    वर्कआउट शुरू करने से 2 घंटे पहले खुद को हाइड्रेट करना बहुत जरूरी है। इसका फॉर्मूला बिल्कुल सीधा है- अपने शरीर के प्रति किलोग्राम वजन के हिसाब से 5 से 10 मिलीलीटर पानी पिएं।

    खबरें और भी

    • उदाहरण: अगर आपका वजन 60 किलो है, तो आपको कम से कम आधा लीटर पानी पीना चाहिए।
    • इसके अलावा, एक्सरसाइज के दौरान भी हर 20 मिनट में थोड़ा-थोड़ा पानी या नारियल पानी पीते रहें।

    पानी के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स भी हैं जरूरी

    अगर आप हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज करते हैं, तो शरीर को केवल पानी के भरोसे न छोड़ें। इसके साथ मौसमी फलों के जूस और इलेक्ट्रोलाइट्स ड्रिंक्स का सेवन बढ़ा दें।

    हाई बीपी और किडनी की समस्या वाले मरीजों को इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा बढ़ाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करना चाहिए।

    गुनगुने पानी से नहाएं

    यह भले ही आपको थोड़ा अटपटा लगे, लेकिन गर्मी में एक्सरसाइज खत्म करने के बाद 10 मिनट तक हल्के गर्म पानी से नहाना या बाथटब में बैठना आपके लिए फायदेमंद है। यह प्रक्रिया आपके शरीर को गर्मी सहने की क्षमता देती है और उसे इस मौसम के अनुकूल बनाती है।

    एक्सरसाइज का समय घटाएं 

    गर्मी के दिनों में कसरत का समय थोड़ा कम कर देना चाहिए। उदाहरण के लिए, अगर आप आम दिनों में 30 मिनट दौड़ लगाते हैं, तो अब केवल 20 मिनट ही दौड़ें। गर्मियों में अक्सर शरीर के बहुत ज्यादा गर्म हो जाने का अहसास नहीं हो पाता, जिससे 'ओवर-एक्सरसाइज' का बड़ा खतरा रहता है। इस जोखिम से बचने के लिए सबसे अच्छा उपाय है कि आप किसी साथी के साथ एक्सरसाइज करें।

    यह भी पढ़ें- जिम जाने वाले ध्यान दें! नई रिसर्च ने बताया लंबी उम्र के लिए असल में कितनी कसरत है जरूरी?

    यह भी पढ़ें- रोजाना सिर्फ कुछ मिनटों का हाई इंटेंसिटी वर्कआउट रखेगा आपको 8 गंभीर बीमारियों से दूर