Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    57 साल की उम्र में भी सुपरफिट कैसे हैं रवि किशन? एक्टर ने खुद बताया अपनी फिटनेस का सीक्रेट

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 05:20 PM (GMT+05:30)

    फिल्म अभिनेता रवि किशन ने 57 साल की उम्र में अपनी फिटनेस का राज बताया, जिसमें शाकाहारी डाइट और ताई ची शामिल हैं। वे डेयरी दूध की जगह नारियल दूध पीते ह ...और पढ़ें

    कैसे 57 साल की उम्र में भी फिट हैं रवि किशन (Picture Credit- Instagram)

    कैसे 57 साल की उम्र में भी फिट हैं रवि किशन (Picture Credit- Instagram)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने हुए हैं। उनका बेबाक और मजाकिया अंदाज आजकल हर कोई कॉपी करता नजर आ रहा है। 

    अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए मशहूर रवि किशन अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपना वेट लॉस कर लोगों को हैरान कर दिया था। 57 साल की उम्र में भी गजब की फिटनेस रखने वाले एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वह हेल्दी और फिट रहने के लिए किस तरह की डाइट फॉलो करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनकी इस फिटनेस का असली राज क्या है? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से- 

    रवि की फिटनेस का सीक्रेट

    रवि किशन ने हाल ही में बातचीत के दौरान बताया कि खुद को हेल्दी रखने के लिए वह अपनी डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज का भी काफी ख्याल रखते हैं। उन्होंने बताया कि कैसे एक्सरसाइज उनकी लाइफस्टाइल का एक जरूरी हिस्सा बन गई है और यह भी बताया कि वह क्यों सिर्फ वेजिटेरियन डाइट फॉलो करते हैं। 

    प्रोटीन के लिए वेजिटेरियन सोर्स

    बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह शुद्ध शाकाहारी है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है कि अंडा खाने से प्रोटीन मिलता है। मैंने सब्जियों, खासकर कच्ची सब्जियां में ऐसे बहुत सारी चीजें ढूंढ ली हैं। यह सच नहीं है कि प्रोटीन सिर्फ अंडे से ही मिल सकता है। मुझे पोषण के कई शाकाहारी सोर्स भी मिले हैं, जिनमें कच्ची सब्जियां भी शामिल हैं।

    डेयरी वाला दूध करते हैं अवॉइड

    रवि किशन ने यह भी खुलासा किया कि अब वह नियमित डेयरी दूध नहीं पीते हैं। इसकी जगह अब वह प्लांट बेस्ड मिल्क पीना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि वह अब नारियल को पीसकर उसका दूध पीते हैं। अब वह साधारण डेयरी वाला दूध नहीं पीते हैं। रोज एक गिलास नारियल का दूध पीता हूं। 

    खबरें और भी

    इसके अलावा एक्टर खुद के फिट रखने के लिए ताई ची की भी मदद ले रहे हैं। अभिनेता ने बताया कि हाल ही में उन्होंने ताई ची भी सीखना शुरू किया है, जो एक चीनी मार्शल आर्ट है और अपने स्लो, कंट्रोल्ड मूवमेंट्स और संतुलन, लचीलेपन और ध्यान पर केंद्रित होने के लिए जानी जाती है।

    ताई ची क्या है?

    ताई ची एक ऐसी वॉक है, जिसमें धीमी कसरत की जाती है। यह एक बेहद पुरानी तकनीक है, जिसका मतलब ‘मेडिटेशन इन मोशन’ या ‘मूविंग योगा’ भी होता है। इसमें मुख्य तौर पर यह धीमी और कंट्रोल्ड फिजिकल मूवमेंट पर फोकस किया जाता है। यह हार्ट के साथ पूरी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।