Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हड्डियां बनेंगी मजबूत और दिमाग होगा AI से तेज! बढ़ते बच्चों की डाइट में आज ही शामिल करें ये सुपरफूड्स

    By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
    Updated: Tue, 09 Jun 2026 07:00 AM (IST)

    बच्चों के विकास के लिए डाइट में पोषण से भरपूर फूड्स को शामिल करना जरूरी है। डाइट में सही मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, हेल्दी फैट्स, फाइबर और विटामिन् ...और पढ़ें

    कैसी होनी चाहिए बच्चों की डाइट? (Picture Courtesy: Freepik)

    कैसी होनी चाहिए बच्चों की डाइट? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. बच्चों के सही विकास के लिए सही पोषण जरूरी है

    2. कैल्शियम और प्रोटीन बच्चों के शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं

    3. ओमेगा-3 फैटी एसिड बच्चों के दिमाग के विकास के लिए जरूरी हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सही पोषण बेहद जरूरी होता है, क्योंकि जैसे-जैसे बच्चे बढ़ते हैं, उनके शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन और हेल्दी फैट्स की जरूरत होती है।

    ये पोषक तत्व न सिर्फ हड्डियों, मांसपेशियों और दिमाग के विकास में मदद करते हैं, बल्कि इम्युनिटी को भी मजबूत बनाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा एक्टिव, हेल्दी रहे और उसका दिमाग तेज बने, तो उसके रोज की डाइट में कुछ फूड्स को जरूर शामिल करें। आइए जानें कौन-कौन से हैं ये फूड्स।

    बच्चों के लिए विकास के लिए क्या खिलाएं?

    • दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स- दूध, दही और पनीर बच्चों के लिए कैल्शियम और प्रोटीन के बेस्ट सोर्स हैं। ये हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं और बच्चों की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाते हैं।
    • अंडे- अंडों में प्रोटीन, विटामिन-डी, विटामिन-बी12 और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह बच्चों की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और दिमाग के विकास में मदद करते हैं। 
    • साबुत अनाज- ब्राउन राइस, ओट्स, दलिया और गेहूं जैसे साबुत अनाज बच्चों को एनर्जी देते हैं। इनमें फाइबर होता है जो पाचन को दुरुस्त रखता है और दिनभर एनर्जी बनाए रखता है।
    • हरी पत्तेदार सब्जियां- पालक, मेथी, सरसों का साग और ब्रोकली जैसे ग्रीन वेजिटेबल्स में आयरन, फोलेट और विटामिन-ए व सी होते हैं। ये आंखों की रोशनी बढ़ाने, ब्लड सेल्स बनाने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
    Healthy Foods
    (Picture Courtesy: Freepik)
    • दालें और बीन्स- राजमा, चना, मूंग दाल और मसूर जैसी दालें बच्चों के लिए प्रोटीन, फाइबर और आयरन का अच्छा स्रोत हैं। यह शरीर को एनर्जी देती हैं और ग्रोथ को सपोर्ट करती हैं।
    • मेवे और बीज- बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स में हेल्दी फैट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-ई होता है। ये दिमाग की काम करने की क्षमता बढ़ाते हैं।
    • फल- सेब, केला, पपीता, अमरूद और मौसमी जैसे फल विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होते हैं। ये बच्चों की स्किन, इम्युनिटी और एनर्जी लेवल को बेहतर बनाते हैं।
    • सब्जियों का सूप और सलाद- रोजाना एक कटोरी सब्जी सूप या सलाद देने से बच्चों को जरूरी विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। यह उनकी भूख भी बढ़ाता है और पाचन को बेहतर बनाता है।
    • मछली- अगर बच्चा नॉन-वेज खाता है, तो हफ्ते में दो बार मछली देना बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमागी विकास और आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं।
    • घर का बना हेल्दी स्नैक्स- घर पर बने हेल्दी स्नैक्स जैसे रोस्टेड मखाने, मूंग दाल चीला या ओट्स टिक्की दें। ये स्वादिष्ट होने के साथ पोषक भी होते हैं।