Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आपका मुंह खोलता है सेहत के गहरे राज! जीभ का रंग और मसूड़ों का हाल बता देगा कितने बीमार हैं आप

    By Meenakshi NaiduEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 31 Jan 2026 07:47 PM (IST)

    मुंह को शरीर का आईना माना जाता है. क्योंकि यहां दिखने वाले छोटे-छोटे बदलाव कई बार शरीर की छिपी हुई कमियों की ओर इशारा करते हैं। उदाहरण के लिए, बार-बार ...और पढ़ें

    मुंह के लक्षण बताते हैं शरीर की छिपी कमी और बीमारियां (Picture Credit- AI Generated)

    मुंह के लक्षण बताते हैं शरीर की छिपी कमी और बीमारियां (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मुंह केवल खाने-पीने का माध्यम ही नहीं है, बल्कि यह हमारे पूरे शरीर के स्वास्थ्य का आईना भी माना जाता है। कई बार शरीर में पोषण की कमी या किसी बीमारी की शुरुआत के संकेत सबसे पहले मुंह के अंदर ही दिखने लगते हैं।

    होंठों का रंग बदलना, मसूड़ों से खून आना, जीभ पर सफेद परत या बार-बार छाले होना जैसे नॉर्मल से दिखने वाले लक्षण असल में शरीर की छिपी कमी का इशारा हो सकते हैं।

    ऐसे संकेतों को अनदेखा करने की जगह समझना और समय पर कदम उठाना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं मुंह में दिखाई देने वाले ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में, जो हमारे शरीर की पोषण कमी या स्वास्थ्य समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं

    बार-बार छाले होना

    अगर मुंह में बार-बार छाले होते हैं तो यह सिर्फ मसालेदार खाने या गर्मी की वजह से नहीं होता। लगातार छाले होना विटामिन बी12, आयरन या फोलिक एसिड की कमी का संकेत हो सकता है। यह शरीर के कमजोर इम्यून सिस्टम और पाचन समस्या से भी जुड़ा हो सकता है।

    मसूड़ों से खून आना

    ब्रश करते समय या कठोर भोजन खाते हुए मसूड़ों से खून आना सामान्य नहीं है। यह अक्सर विटामिन सी की कमी(स्कर्वी) या मसूड़ों की बीमारी का संकेत होता है। लंबे समय तक इसे नजरअंदाज करने पर दांतों की पकड़ कमजोर हो सकती है।

    खबरें और भी

    जीभ का लाल या चिकना होना

    नॉर्मल जीभ गुलाबी और थोड़ी दानेदार होती है। अगर यह लाल, चिकनी या चमकदार दिखने लगे तो यह विटामिन बी12 और आयरन की कमी का परिणाम हो सकता है।

    होंठों का फटना और कोनों पर दरारें

    सर्दी के मौसम या डिहाइड्रेशन से होंठ फटना आम बात है, लेकिन बार-बार होंठ फटना और कोनों पर गहरी दरारें पड़ना विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन) और आयरन की कमी का संकेत है।

    मुंह से लगातार बदबू आना

    अगर नियमित ब्रश और माउथवॉश के बावजूद बदबू बनी रहती है, तो यह केवल ओरल हाइजीन की समस्या नहीं है। यह किडनी, लिवर या पेट से जुड़ी गड़बड़ियों का शुरुआती लक्षण हो सकता है।

    जीभ पर सफेद परत

    सुबह उठने पर हल्की परत होना नॉर्मल है, लेकिन मोटी सफेद परत का बने रहना फंगल इंफेक्शन (ओरल थ्रश), डिहाइड्रेशन या पाचन तंत्र में खराबी का संकेत देता है।

    दांतों का जल्दी खराब होना

    अगर कम उम्र में ही दांत टूटने लगें या बार-बार कैविटी की समस्या हो तो यह कैल्शियम और विटामिन डी की कमी से जुड़ा हो सकता है। इससे हड्डियां भी कमजोर होने का खतरा रहता है।

    स्वाद में बदलाव

    अगर भोजन बेस्वाद लगे या स्वाद का एहसास बदल जाए तो यह जिंक की कमी या नाक-गले के इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है। लंबे समय तक ऐसा रहना इम्युनिटी पर भी असर डाल सकता है।

    मुंह में दिखाई देने वाले ये छोटे-छोटे बदलाव हमें शरीर के अंदरूनी हालात के बारे में समय रहते सचेत कर देते हैं। इन्हें हल्के में लेने के जगह सीरियसली लेना चाहिए। समय रहते पहचान कर हम न केवल कमी पूरी कर सकते हैं बल्कि गंभीर बीमारियों से भी बचाव कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- सिर्फ आंखों की समस्या नहीं है दो-दो चीजें दिखना! ब्रेन ट्यूमर या स्ट्रोक की हो सकती है आहट, 7 लक्षण जान लें

    यह भी पढ़ें- बीते 5 सालों में 50% तक बढ़े हार्ट अटैक के मामले, बचाव के लिए इन 4 कारणों को समझना है जरूरी