यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kids Health: बच्चों के लिए रोजाना थोड़ी देर की फिजिकल एक्टिविटीज कैसे पहुंचाती है उन्हें फायदा, जान लें यहां
Kids Health बचपन में की गई फिजिकल एक्टिविटीज उस वक्त तो आपको फायदा पहुंचाती ही है साथ ही बड़े और बूढ़ापे में भी ये आपको कई सारी परेशानियों से महफूज रख ...और पढ़ें

HighLights
- फिजिकल एक्टिविटीज की कमी पड़ सकती है सेहत पर भारी।
- बच्चों के लिए क्यों जरूरी है फिजिकल एक्टिविटीज।
- रोजाना थोड़ी देर की फिजिकल एक्टिविटीज पहुंचाती है सेहत को कई फायदे।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Kids Health: फोन, लैपटॉप और टीवी के चलते बच्चों की बाहरी एक्टिविटीज कम हो गई है। बाहर जाकर खेलने के बजाय उन्हें मोबाइल स्क्रॉल करना ज्यादा पसंद आ रहा है, जिसका असर उनकी फिजिकल और मेंटल ग्रोथ पर पड़ता है। अगर आप चाहते हैं आपका बच्चा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहे, तो उसे फिजिकल एक्टिविटीज़ में इंगेज करें। मोबाइल में गेम खेलने के बजाय उनसे बाहर खेलने को कहें। रोजाना थोड़ी देर की फिजिकल एक्टिविटीज बच्चों के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है।
उम्र के अनुसार बच्चों को फिजिकल एक्टिविटीज़ करानी चाहिए। जैसे- 1 से 5 साल तक के बच्चों को दिन में कम से कम 1 घंटे फिजिकल एक्टिविटी करवाएं। इसमें खेलकूद से लेकर साइकलिंग और स्वीमिंग ये सब शामिल हैं। वहीं 6 से 17 साल तक के बच्चों के लिए भी इतना ही वर्कआउट जरूरी है। लेकिन अगर वो पढ़ाई के चलते टाइम मैनेज नहीं कर पा रहे हैं, तो हफ्ते में कम से कम तीन दिन तो उनके एक्टिविटी के लिए शेड्यूल बनाएं। आइए जानते हैं बच्चों के लिए फिजिकल एक्टिविटीज कैसे हैं फायदेमंद।
शारीरिक विकास में मददगार
बच्चों के सही शारीरिक विकास के लिए उनके खानपान में पोषण से भरपूर चीज़ों को शामिल करें। साथ ही उन्हें फिजिकल एक्टिविटीज के लिए भी प्रेरित करें। इससे बच्चे में मांसपेशियों और हड्डियों का विकास होता है, जो आगे चलकर उन्हें हड्डियों से जुड़ी कई बीमारियों से बचाने का काम करते हैं।
वज़न रहता है कंट्रोल
अगर आपके बच्चे को भी हेल्दी फूड्स के बजाय जंक फूड खाना पसंद है, तो इससे बचपन में ही वो मोटापे का शिकार हो सकता है, तो अगर आप उसके जंक फूड खाने की आदत पर लगाम नहीं लगा पा रहे, तो दूसरा उपाय है उसे फिजिकल एक्टिविटीज में इन्वॉल्व करें। इससे मोटापे को कंट्रोल में रखा जा सकता है।
खबरें और भी
इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार
शारीरिक गतिविधि करने से इम्युनिटी भी बढ़ती है। व्यायाम किसी भी तरह का हो, इसमें हमारी मसल्स इंगेज रहती है, उनके कार्य करने की क्षमता सुधरती है, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। किडनी से लेकर फेफड़े, लीवर अपना काम सही तरीके से कर पाते हैं। इम्युनिटी अच्छी होने से कई सारी संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः- Mental Health: दिमाग को हेल्दी व एक्टिव रखने में बेहद फायदेमंद हैं ये सारी एक्टिविटीज
Pic credit- freepik