Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Health Tips: आपके दिमाग को कमजोर बना सकती हैं ये 5 आदतें, समय रहते लाएं बदलाव

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 09:35 AM (IST)

    Health Tips मस्तिष्क हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है जो हमें शारीरिक और मानसिक गतिविधियों को करने के लिए प्रेरित करता है लेकिन पर्याप्त नींद न लेना अन ...और पढ़ें

    Health Tips: शरीर के साथ दिमाग का ख्याल रखना भी है जरूरी
    Health Tips: शरीर के साथ दिमाग का ख्याल रखना भी है जरूरी

    HighLights

    1. मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करना चाहिए।
    2. दिमाग की सेहत के लिए पर्याप्त नींद लेना काफी जरूरी है।
    3. अकेले रहना इंसान के मस्तिष्क को सुस्त कर देता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Health Tips: आजकल के भागदौड़ भरी जिंदगी में हमने अपनी लाइफस्टाइल को बहुत ही खराब कर लिया है। जिसका असर शारीरिक और मानसिक सेहत दोनों पर पड़ता है। समय की कमी के कारण कोई फिजिकल एक्टिविटी भी हम नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा स्वाद के चक्कर में फास्ट फूड खाना पसंद करते हैं। जिससे कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ता है।

    मस्तिष्क शरीर का वो अंग है, जो पूरे शरीर को मॉनिटर करता है और ऐसे में अगर मॉनिटर ही अस्वस्थ हो जाए, तो शरीर बेकार हो जाता है । शरीर को काम करने के लिए स्वस्थ मस्तिष्क की जरूरत होती है, इसलिए इसे हेल्दी रखना काफी जरूरी है। अगर आप मस्तिष्क को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो कुछ आदतों से दूरी बना लेनी चाहिए।

    नींद की कमी

    दिमाग की सेहत के लिए पर्याप्त नींद लेना काफी जरूरी है। अगर आपको अनिद्रा की समस्या है, तो इससे मस्तिष्क पर असर पड़ता है।रोजाना पर्याप्त नींद लेने से दिमाग में ब्लड का फ्लो बेहतर होता है और इससे एकाग्रता बढ़ती है।

    नशीली चीजों का सेवन करना

    सिगरेट, बीड़ी, शराब, गुटखा आदि का नियमित तौर पर सेवन करने से मानसिक और शारीरिक तौर पर कमजोर होते हैं।किसी भी तरह का धूम्रपान हमारे मस्तिष्क के सेल्स को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं, जिससे याददाश्त कमजोर होती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: ब्रिस्क वॉकिंग कर सकता है डायबिटीज के जोखिम को कम, जानें क्या पाया गया स्टडी में

    लंबे समय तक स्ट्रेस में रहना

    वो कहते हैं न चिंता चिता समान है, इसलिए कभी भी स्ट्रेस नहीं लेना चाहिए।

    असंतुलित खाना

    घर का खाना न खा कर बाहर का जंक फूड खाना सेहत खराब करने के साथ-साथ मस्तिष्क के सोचने समझने की क्षमता को भी कम कर देता है।

    लोगों से मेलजोल का आभाव

    अकेले रहना इंसान के मस्तिष्क को सुस्त कर देता है। समय-समय पर लोगों से मेलजोल मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी है।

    यह भी पढ़ें: देना चाहते हैं ‘विंटर ब्लू’को मात, तो इन फूड आइटम्स से करें दोस्ती

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik