क्या आप भी घंटों जिम में पसीना बहाकर थक गए हैं? डॉक्टर ने बताया मसल बिल्डिंग का असली फॉर्मूला
क्या आप अपनी मसल स्ट्रेंथ बढ़ाना चाहते हैं? अगर हां, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है। ...और पढ़ें

जिम में घंटों पसीना बहाने से नहीं, इन 5 'गोल्डन रूल्स' से बनेगी मसल्स (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी मजबूत मांसपेशियां पाना चाहते हैं? अक्सर लोग सोचते हैं कि एक शानदार बॉडी बनाने के लिए किसी 'सीक्रेट' या बेहद मुश्किल फिटनेस रूटीन की जरूरत होती है, लेकिन अपोलो हॉस्पिटल के सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार के मानें तो, सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है।
मसल स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए आपको किसी भी उलझे हुए तरीके के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। ताकतवर शरीर पाने का असली राज चीजों को बिल्कुल आसान रखने और सिर्फ बुनियादी बातों पर सही तरीके से ध्यान देने में छिपा है। आइए जानते हैं डॉक्टर के बताए वो 5 जरूरी नियम, जो आपके इस सफर को बेहद आसान बना देंगे।

(Image Source: AI-Generated)
लगातार आगे बढ़ने वाली स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
आपकी मांसपेशियां तभी बढ़ती हैं जब आप उन्हें चुनौती देते हैं। इसके लिए वेट लिफ्टिंग बहुत जरूरी है। हालांकि, सिर्फ वजन उठाना ही काफी नहीं है, समय के साथ-साथ आपको अपना उठाया जाने वाला वजन या एक्सरसाइज के रेपेटिशन धीरे-धीरे बढ़ाने होंगे। डॉक्टर का कहना है कि सीधा-सा नियम याद रखें- अगर आप अपनी ट्रेनिंग में कोई प्रोग्रेस नहीं कर रहे हैं, तो आपकी मांसपेशियां भी नहीं बढ़ेंगी।
Want to build muscle and strength? Keep it simple.
— Dr Sudhir Kumar MD DM (@hyderabaddoctor) March 19, 2026
You don’t need complicated routines. You need to get the basics right.
Here are the 5 pillars:
1️⃣ Progressive strength training
Muscle grows when it is challenged.
🔸Lift weights
🔸Increase load/reps over time
No progression =… pic.twitter.com/XBmAqxlWtp
प्रोटीन की सही मात्रा
मांसपेशियां बनाने के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है। एक आम इंसान को हर दिन अपने शरीर के वजन के हिसाब से 1.2 से 1.6 ग्राम प्रति किलो प्रोटीन का लक्ष्य रखना चाहिए। वहीं, कुछ खास एथलीट्स के लिए यह मात्रा 2.0 ग्राम प्रति किलो तक भी जा सकती है। इसे बेहतर तरीके से शरीर में सोखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप अपने प्रोटीन को दिन भर के अलग-अलग भोजन में बांट कर खाएं।

खबरें और भी
(Image Source: AI-Generated)
कार्डियो का रखें सही बैलेंस
कार्डियो एक्सरसाइज आपके दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छी है, लेकिन इसे जरूरत से ज्यादा करने से बचें। बहुत ज्यादा मात्रा में कार्डियो करना (जैसे कि बहुत लंबी दूरी की तेज दौड़) आपकी मांसपेशियों के विकास में रुकावट डाल सकता है और शरीर की रिकवरी को मुश्किल बना सकता है। हमेशा मध्यम स्तर का कार्डियो करें और इसे अपनी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के साथ समझदारी से मिलाएं।
लंबे समय तक भूखे रहने से बचें
आपकी मांसपेशियों को बढ़ने के लिए भरपूर ऊर्जा की जरूरत होती है। अगर आप लंबे समय तक कम खाना खाते हैं या बहुत ज्यादा फास्टिंग करते हैं, तो इससे मांसपेशियों में प्रोटीन बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और आपकी ताकत भी नहीं बढ़ पाती। इसलिए, अपने वर्कआउट के लिए शरीर को सही ऊर्जा दें और रिकवरी वाले पोषण पर खास ध्यान दें।
नींद और आराम
क्या आपको लगता है कि आपकी मांसपेशियां जिम में वर्कआउट करते समय बढ़ती हैं? अगर हां, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। वे तब बढ़ती हैं जब आप आराम कर रहे होते हैं। इसलिए, अपनी मांसपेशियों के सही विकास के लिए हर रात 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी है।