Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लौंग के तेल में छिपा है सेहत का लाजवाब खजाना, ये 5 फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

    Updated: Fri, 07 Jun 2024 10:00 PM (IST)

    खानपान में लौंग का इस्तेमाल तो सभी करते हैं लेकिन आज हम आपको इसके तेल से होने वाले कुछ ऐसे शानदार फायदे (Clove Oil Benefits) बताने जा रहे हैं जिन्हें ...और पढ़ें

    कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर समेत इन 5 समस्याओं में फायदेमंद है लौंग का तेल (Image Source: Freepik)
    कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर समेत इन 5 समस्याओं में फायदेमंद है लौंग का तेल (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. बदलते मौसम के साथ होने वाले संक्रमण से बचाने के लिए लौंग के तेल का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद है।
    2. इसके सेवन से सिर्फ दांत का दर्द ही नहीं, बल्कि सिरदर्द भी दूर किया जा सकता है।
    3. कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर की समस्याओं में भी लौंग का तेल काफी फायदेमंद होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लौंग का इस्तेमाल सदियों से खानपान में किया जा रहा है। क्या आप जानते हैं कि इसका तेल शारीरिक कमजोरी को दूर करने से लेकर पाचन शक्ति को दुरुस्त बनाने और दांतों के दर्द से राहत दिलाने में बेहद असरदार साबित होता है? जी हां, आज हम आपको बताएंगे, कि कैसे यह किस प्रकार से आपकी सेहत के लिए फायदेमंद (Clove Oil Benefits) साबित हो सकता है।

    दांतों-मसूड़ों को रखे हेल्दी

    दांतों-मसूड़ों के लिए लौंग को काफी गुणकारी माना जाता है। बता दें, इसके तेल से अगर आप दांतों-मसूड़ों की मालिश कर लेते हैं, तो इससे न सिर्फ मुंह की बदबू दूर होती है, बल्कि दांतों के दर्द से भी छुटकारा मिल सकता है।

    इम्युनिटी बूस्ट करे

    बदलते मौसम के साथ अक्सर इम्युनिटी वीक हो जाती है और हम वायरल इन्फेक्शन का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में, आपको बता दें कि लौंग का तेल एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है और डाइट में इसे शामिल करने से इम्युनिटी को बूस्ट किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- आपको चौंका देंगे गर्मियों में ज्यादा अदरक खाने के ये 5 नुकसान!

    सिरदर्द दूर करे

    आप भी अक्सर सिरदर्द की समस्या से परेशान रहते हैं, तो बता दें कि लौंग के तेल की मालिश इस मामले में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और जोड़ों या मांसपेशियों के दर्द को दूर करने में भी बड़ी भूमिका निभा सकता है।

    खबरें और भी

    बीपी और कोलेस्ट्रॉल की समस्या

    अगर आप भी कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसमें भी लौंग का तेल काफी फायदेमंद होता है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिहाज से आप भी डॉक्टर की सलाह पर इसकी कुछ मात्रा डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    इन्फेक्शन से दिलाए निजात

    कीड़े-मकोड़े के काटने पर जब इन्फेक्शन हो जाता है या उस हिस्से पर सूजन आ जाती है, तो इससे छुटकारा दिलाने में भी लौंग का तेल बेहद गुणकारी है। घाव, कटी-फटी त्वचा और सूजन को ठीक करने में भी लौंग का तेल लगाने से फायदा मिलता है, लेकिन अगर आप इसे घाव पर लगा रहे हैं, तो नारियल के तेल के साथ मिलाकर ही लगाएं।

    यह भी पढ़ें- रोजाना पपीते के पत्तों का जूस पीने से होगा कई खतरनाक बीमारियों से बचाव, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।