यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
High Blood Pressure भी बन सकता है हार्ट अटैक की वजह, कंट्रोल करने के लिए करें ये 5 योगासन
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना बेहद जरूरी है नहीं तो यह हार्ट अटैक जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जै ...और पढ़ें

HighLights
- हाई ब्लड प्रेशर सेहत को चुपके-चुपके नुकसान पहुंचाता है
- बीपी बढ़ने की वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है
- कुछ योगासन हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करते हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) आजकल एक आम समस्या बन चुकी है, जिससे लाखों लोग प्रभावित हैं। स्ट्रेस, बिगड़ती लाइफस्टाइल और गलत खान-पान इसके अहम कारण हैं। अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो यह दिल की बीमारियों, स्ट्रोक और किडनी की समस्याओं का कारण बन सकता है।
इसलिए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के करना बेहद जरूरी है। योग इसमें काफी मददगार साबित हो सकता है। कुछ योगासन (Yoga to Control High Blood Pressure) ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के साथ-साथ सेहत को और भी कई फायदे देते हैं। आइए जानें बीपी कंट्रोल करने के लिए 5 योगासन।
शवासन
शवासन योग का सबसे आसान तरीका है, जो स्ट्रेस को कम करने और ब्लड प्रेशर को स्थिर करने में मदद करता है। इसे करने से हार्ट रेट भी कंट्रोल होता है और मन शांत रहता है।
कैसे करें?
- पीठ के बल सीधे लेट जाएं।
- हाथों और पैरों को आराम से फैलाकर रखें।
- आंखें बंद करके गहरी सांस लें और धीरे-धीरे छोड़ें।
- 10-15 मिनट तक इस अवस्था में रहें।
यह भी पढ़ें: Salman Khan ने बताया, उन्हें है Brain Aneurysm, क्या हाई बीपी भी बढ़ाता है इसका खतरा?
सुखासन
सुखासन ध्यान और ब्रीदिंग प्रोसेस के लिए बेहद फायदेमंद है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार है। इस आसन को करने से मानसिक शांति मिलती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बीपी भी कंट्रोल होता है।
खबरें और भी
कैसे करें?
- जमीन पर पद्मासन या सामान्य तरीके से बैठ जाएं।
- रीढ़ की हड्डी सीधी रखें और हाथों को घुटनों पर रखें।
- गहरी सांस लेते हुए 5-10 मिनट तक ध्यान लगाएं।
पश्चिमोत्तानासन
यह आसन शरीर को आराम देकर स्ट्रेस कम करता है और ब्लड प्रेशर को बैलेंस रखता है। इससे दिमाग शांत होता है, हार्ट बीट बेहतर होती है और डाइजेशन भी बेहतर होता है।
कैसे करें?
- जमीन पर पैर सीधे फैलाकर बैठें।
- सांस लेते हुए हाथों को ऊपर उठाएं और सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें।
- हाथों से पैरों के अंगूठे पकड़ने की कोशिश करें।
- 30 सेकंड से 1 मिनट तक रुकें।
विपरीत करणी
इस आसन में पैरों को ऊपर उठाकर रखा जाता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर कम होता है। इस आसन को करने से पैरों की सूजन कम होती है और स्ट्रेस कम होता है।
कैसे करें?
- दीवार के पास पीठ के बल लेट जाएं।
- पैरों को दीवार पर सीधा ऊपर उठाएं।
- हाथों को शरीर के बगल में रखें और 5-10 मिनट तक रुकें।
भ्रामरी प्राणायाम
यह प्राणायाम नर्वस सिस्टम को शांत करता है और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इस आसन को करने से तनाव कम होता है और हार्ट हेल्थ भी बेहतर होती है।
कैसे करें?
- सुखासन में बैठकर आंखें बंद करें।
- अंगूठों से कान बंद करें और अपनी पहली उंगली को माथे पर रखें।
- गहरी सांस लेकर "ओम" का उच्चारण करें।
- 5-7 बार दोहराएं।
यह भी पढ़ें: सिर्फ 10 दिनों में कंट्रोल हो जाएगा High Blood Pressure! बस रोजाना खाना शुरू कर दें ये 10 चीजें
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।