विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ultra Processed Foods: क्या होते हैं अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स, जिससे आपके गले पड़ सकती हैं 32 तरह की बीमारियां!

Published: Fri, 01 Mar 2024 05:21 PM (IST)

दिन में लगने वाली हल्की-फुल्की भूख को दूर करने के लिए आप क्या करते हैं? अगर आपका जवाब है कि ...और पढ़ें

सेहत के लिए जहर से कम नहीं अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स, जानिए कैसे
सेहत के लिए जहर से कम नहीं अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स, जानिए कैसे

HighLights

  1. अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स को टेस्टी बनाने के लिए इनमें रंग, फ्लेवर, एक्सट्रा शुगर आदि का यूज किया जाता है।
  2. अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स खाने से डायबिटीज होने का रिस्क 12 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।
  3. इस तरह के खानपान से दिल से जुड़ी बीमारी से मौत का खतरा भी बढ़ जाता है।

एजेंसी, लंदन। Ultra Processed Foods: आजकल के खराब लाइफस्टाइल ने सेहत से जुड़ी कई तरह की दिक्कतों को पैदा किया है। बिजी शेड्यूल में लोग अक्सर बिस्किट-नमकीन, चिप्स और पिज्जा-बर्गर खाकर पेट भरने की सोचते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको इन अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स के हैरान कर देने वाले जोखिम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद शायद आप भी इन्हें खाने से पहले 10 बार सोचेंगे।

दरअसल, एक स्टडी में यह बात सामने आई है कि इन अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से एक-दो नहीं, बल्कि 32 तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स झेलनी पड़ सकती हैं। इनमें दिल से जुड़ी बीमारी और टाइप-2 डायबिटीज से लेकर कैंसर भी शामिल है। आइए जानते हैं कि क्या होते हैं प्रोसेस्ड फूड्स और कहती है इससे जुड़ी स्टडी।

क्या होते हैं अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स?

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स में वे चीजें शामिल की जाती हैं, जिन्हें कई प्रक्रियाओं से गुजार कर तैयार किया जाता है। इन्हें कॉस्मेटिक फूड्स भी कहा जाता है। सीधे शब्दों में समझें, तो इनका मेकिंग प्रोसेस ऐसा होता है, जिससे इनमें शामिल नेचुरल तत्व आर्टिफिशियल तत्वों में बदल जाते हैं। ऐसे में इनके सेवन से प्रोटीन की तुलना में सिर्फ कैलोरी और शुगर ही मिलती हैं।

यह भी पढ़ें- ब्लड शुगर बढ़ने पर शरीर में पैदा होने लगती हैं ये 5 दिक्कतें, आप भी कर रहे हैं इनकी अनदेखी, तो हो जाइए सावधान

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स से दिस से जुड़ी बीमारी

ब्रिटिश जर्नल ऑफ मेडिसिन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स (UPF) का सेहत पर पड़ने वाले 32 सीइड इफेक्ट्स से सीधा संबंध होता है। यही नहीं इन्हें खाने से हार्ट डिजीज से मौत का खतरा करीबन 50 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। इसके अलावा चिंता और मेंटल हेल्थ से जुड़ी प्रॉब्लम्स 48 प्रतिशत से 53 प्रतिशत और डायबिटीज होने का रिस्क 12 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।

डायबिटीज और नींद से जुड़ी समस्याओं का भी खतरा

स्टडी में अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स के अस्थमा और पेट से जुड़ी परेशानियों का कनेक्शन भी सामने आया है। इसके अलावा प्रोसेस्ड फूड्स से भी मौत का जोखिम 21 प्रतिशत तक बढ़ने की बात सामने आई है। यही नहीं, डाइट में प्रोसेस्ड फूड्स पर बढ़ती निर्भरता से टाइप 2 डायबिटीज, मोटापा और नींद से जुड़ी प्रॉब्लम्स में 40 से 66 प्रतिशत तक का इजाफा देखने को मिला है, वहीं इससे डिप्रेशन का रिस्क भी 22 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।

हैरान करने वाली बात आई सामने

स्टडी में इस बात की जानकारी भी सामने आई है कि अमेरिका में आधे से ज्यादा खाना अल्ट्रा प्रोसेस्ड होता है, वहीं अगर युवाओं और गरीब वर्ग के सामान्य भोजन की बात करें, तो इसमें इसकी मात्रा 80 प्रतिशत तक देखने को मिलती है।

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स में क्या चीजें शामिल होती हैं?

इस तरह के खानपान में पैक्ड बेक्ड स्नैक्स, कार्बोनेटिड ड्रिंक्स, खाने में यूज होने वाली पहले से तैयार चीजें शामिल होती हैं। इनके मेकिंग प्रोसेस में रंग, इमल्सीफायर, स्वाद और कई कैमिकल्स मिलाए जाते हैं। ऐसे में इस तरह की चीजों में फैट, शुगर और नमक की मात्रा ज्यादा होती है, वहीं फाइबर और विटामिन्स कम देखने को मिलते हैं।

इस तरीके से रुक सकती हैं दिल से जुड़ी बीमारी से होने वाली मौतें

लैंसेट पब्लिक हेल्थ ने सुझाव दिया है कि अगर सभी रेस्तरां और फास्ट फूड आउटलेट्स अपने मैन्यू में कैलोरी का ब्योरा भी देने लगें, तो इससे आने वाले दो दशको में 9 हजार से ज्यादा दिल से जुड़ी बीमारी से होने वाली मौतें रोकी जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए बेहद जरूरी है Zinc, इन फूड आइटम्स से करें इसकी कमी दूर

Picture Courtesy: Freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।