Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वो 5 सब्जियां जिन्हें कच्चा खाने के बजाय खाएं उबालकर, सेहत को मिलेंगे डबल फायदे

    Updated: Thu, 11 Jun 2026 08:00 AM (IST)

    कुछ सब्जियां ऐसी हैं जिन्हें अक्सर हम सलाद में खाते हैं पर इन्हें उबालकर खाने से ज्यादा फायदे मिलते हैं। ...और पढ़ें

    सब्जियां जिन्हें उबालकर खाना है फायदेमंद (Image Source : Freepik)

    सब्जियां जिन्हें उबालकर खाना है फायदेमंद (Image Source : Freepik)

    HighLights

    1. टमाटर को उबालने से लाइकोपीन का बेहतर अवशोषण होता है

    2. गाजर उबालने से कैरोटीनॉयड एंटीऑक्सीडेंट्स का लाभ दोगुना होता है

    3. पालक उबालने से कैल्शियम और आयरन का अवशोषण बढ़ता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली: रोजाना की डाइट में कच्चा और पका दोनों तरह का खाना शामिल होता है, लेकिन कहीं आप उन चीजों को भी कच्चा तो नहीं खा रहे जिन्हें उबालकर खाने से डबल फायदे मिलते हैं? अक्सर लोग समय की बचत या अपने स्वाद के कारण ऐसा करते हैं, आइए उन फूड्स के बारे में डिटेल में बात करते हैं जिन्हें उबालकर खाने से पोषक तत्व दोगुने हो जाते हैं। 

    टमाटर 

    टमाटर जहां पकाकर खाने में स्वादिष्ट लगता है तो वहीं इसे सलाद के तौर पर भी खूब शामिल किया जाता है। टमाटर में कैरोटीनॉयड लाइकोपीन नामक पोषक तत्व मौजूद होता है, जो दिल और हड्डियों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। कहीं-कहीं तों इसके कैंसर के खतरे तक को टालने की बात कही गई है। एक स्टडी में पाया गया है कि लाइकोपीन को शरीर में ज्यादा बेहतर ढंग से एब्जॉर्ब करने के लिए पकाकर खान फायदेमंद है। 

    गाजर 

    गाजर में भी टमाटर की तरह कैरोटीनॉयड पाया जाता है, जो कि रंगीन और प्लांट से मिलने वाला पिगमेंट है। इसी ऑरेंज कलर के पिगमेंट एंटीऑक्सिडेंट्स अच्छी-खासी मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में गाजर को उबालकर खाने से इस पिगमेंट से मिलने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स का शरीर को डबल फायदा मिलता है। 

    मटर 

    मटर को स्टार्च वाली सब्जियों में गिना जाता है, यह लेग्यूमस में भी शामिल है। बता दें कि मटर में फोलेट और आवश्यक विटामिंस मौजूद होते हैं। अगर मटर को उबालकर खाया जाए तो इससे एंटी-पोषक तत्व कम हो जाते हैं, जिससे शरीर आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसे बाकी पोषक तत्वों को बेहतर ढंग से एब्जॉर्ब कर पाता है। 

    खबरें और भी

    पालक 

    पालक न केवल आयरन बल्कि कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक से भी रिच होती है। पालक को अगर उबाला जाए तो इसके पोषक तत्व शरीर में अच्छी तरह से अब्जॉर्ब होते हैं। इसके पीछे की वजह पालक में पाया जाने वाला ऑक्सालिक एसिड है जो कैल्शियम और आयरन को अब्जॉर्ब करने में मदद करता है। 

    मशरूम 

    मशरूम में एर्गोथियोनीन नामक एंटीऑक्सीडेंट की बड़ी मात्रा पाई जाया जाता है, पर यह तभी रिलीज होता है जब मशरूम को उबाला जाए। इसके अलावा, उबालने से एंटीऑक्सीडेंट फ्री रैडिकल को भी हटाने में मदद करते हैं जिनसे हमारे बीमारी होने का खतरा ज्यादा रहता है।

    यह भी पढ़ें- क्रेविंग भी मिटेगी और वजन भी नहीं बढ़ेगा: देखें फ्रेंच फ्राइज के 6 'गिल्ट-फ्री' रिप्लेसमेंट

    यह भी पढ़ें- सलाद या सब्जी ही नहीं, नाश्ते में ट्राई करें गाजर के टेस्टी पराठे; सिंपल है बनाने का तरीका