Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पेट की चर्बी से पाना है छुटकारा? रोज सुबह इस तरह खाएं एक चम्मच कद्दू के बीज, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

    By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
    Updated: Sun, 09 Aug 2026 07:25 PM (IST)

    कद्दू के बीज प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं, जो पेट की चर्बी घटाने में मदद करते हैं। ...और पढ़ें

    कद्दू के बीजों से कम होगा बेली फैट (Picture Courtesy: Freepik)

    कद्दू के बीजों से कम होगा बेली फैट (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल लोग वजन घटाने के लिए महंगे, सप्लीमेंट्स और सख्त डाइट प्लान अपनाते हैं, लेकिन कई बार इनका समाधान हमारी रसोई में ही छिपा होता है। कद्दू के बीज ऐसा ही एक सुपरफूड हैं, जो छोटे जरूर हैं लेकिन पोषण से भरपूर होते हैं।

    अगर इन्हें सही मात्रा और सही तरीके से खाया जाए, तो ये पेट की चर्बी कम करने की प्रक्रिया में सहायक बन सकते हैं। आइए जानते हैं कि कद्दू के बीज कैसे काम करते हैं और इन्हें खाने का सही तरीका क्या है।

    कैसे पेट की चर्बी कम करते हैं?

    • हाई प्रोटीन कंटेंट- प्रोटीन से भरपूर कद्दू के बीज लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखते हैं, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। इससे ओवरईटिंग कम होती है और एक्स्ट्रा कैलोरी इनटेक कम होता है।
    • फाइबर से भरपूर- इनमें मौजूद डाइटरी फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। फाइबर मेटाबॉलिज्म को एक्टिव बनाता है और कब्ज जैसी प्रॉब्लम्स से राहत देता है।बेहतर पाचन वजन घटाने में अहम भूमिका निभाता है।
    • हेल्दी फैट्स का सोर्स- कद्दू के बीज में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और बैड फैट को कम करने में मदद करते हैं, जिससे पेट के आसपास जमा चर्बी कम होती है।
    • मैग्नीशियम और जिंक- ये मैग्नीशियम और जिंक से भरपूर होते हैं। मैग्नीशियम ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखता है, जिससे शरीर में फैट स्टोरेज कम होता है। साथ ही, जिंक हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में सहायक है।
    • एंटीऑक्सीडेंट गुण- इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में सूजन को कम करते हैं। सूजन भी वजन बढ़ने का एक कारण हो सकती है, इसलिए इसे नियंत्रित करना जरूरी है।

    कद्दू के बीज खाने का सही तरीका

    • भुने हुए बीज- ड्राई रोस्टेड और बिना नमक वाले बीज चुनें। ज्यादा नमक से पानी रिटेंशन हो सकता है।
    • सही मात्रा- रोज 1-2 बड़े चम्मच काफी हैं। ज्यादा मात्रा लेने से कैलोरी बढ़ सकती है।
    • सुबह खाली पेट- सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच बीज लेने से मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है।
    • सलाद और स्मूदी में- आप इन्हें दही, ओट्स, स्मूदी, या सलाद में मिलाकर खा सकते हैं। 
    • पाउडर बनाकर- कद्दू के बीज को पीसकर पाउडर बना लें और इसे सूप, सब्जी या आटे में मिलाकर उपयोग करें।


    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।