कैंसर-डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का संकेत देती हैं आंखें, ये लक्षण दिखते ही हो जाएं अलर्ट
आंखें शरीर का महत्वपूर्ण अंग हैं और कई गंभीर बीमारियों की पहचान करने में सहायक होती हैं। अक्सर आंखों में कुछ ऐसे लक्षण नजर आते हैं जिन्हें लोग आम समझ ...और पढ़ें

HighLights
- आंखें हमारे शरीर के संवेशनशील अंगों में से एक हैं।
- यह देखने में मदद करती है और कई बीमारी का संकेत भी देती है।
- कुछ गंभीर बीमारियां होने पर आंखों में चेतावनी संकेत दिखाई देते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे शरीर में मौजूद सभी अंग बेहद अहम होते हैं। ये अंग न सिर्फ हमें देखने-सुनने, बोलने और काम करने में मदद करते हैं। आंखें इन्हीं जरूरी अंगों में से एक है, जिसके बिना जीवन की कल्पना करना तक मुश्किल है। यह न सिर्फ देखने में मदद करती हैं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों की पहचान करने में भी मदद करती है।
जी हां, आंखों में नजर आने वाले कुछ लक्षण कैंसर समेत 5 गंभीर बीमारियों की पहचान करने में मदद करते हैं। आज इस आर्टिकल में डॉ. पवन गुप्ता (सीनियर मोतियाबिंद एवं रेटिना सर्जन, आई 7 हॉस्पिटल, लाजपत नगर एवं विजन आई क्लिनिक, नई दिल्ली) से जानेंगे इन्हीं लक्षणों के बारे में, जिनकी मदद से आप गंभीर बीमारियों को पहचान सकते हैं।
डायबिटीज
आंखों में सूजन, लीकेज या असामान्य वेसल ग्रोथ डायबिटीज का इशारा हो सकती है। दरअसल, ऐसा हाई ब्लड शुगर के कारण होता है, जो रेटिना की बेहद छोटी वेसल्स को नुकसान पहुंचाता है। आमतौर पर डायबिटीज के लक्षण अक्सर देर से नजर आते हैं और यह बीमारी चुपचाप अंदर ही अंदर शरीर के अंगों और टिश्यूज को नुकसान पहुंचा सकती है।
हाई बीपी या कोलेस्ट्रॉल
शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने या हाई ब्लड प्रेशर होने पर भी आंखों में कुछ लक्षण नजर आते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर अक्सर चुपचाप विकसित होते हैं और बिना किसी साफ लक्षण के गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा करते हैं। ऐसे में आंखें हालात गंभीर होने से पहले संकेत देती है। हाई बीपी की वजह से कई बार रेटिना की छोटी वेसल को नुकसान पहुंचता है, जिससे वे संकरी, मोटी या ब्लीडिंग होने लगती हैं। इसी तरह, हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर पलकों पर पीला पदार्थ जमा होने लगता है।
खबरें और भी
कैंसर
आंखों की मदद से कैंसर और नर्व संबंधी बीमारियों का भी पता लगाया जा सकता है। आंखों के कैंसर, जैसे रेटिनोब्लास्टोमा या ओकुलर मेलेनोमा के होने पर रेटिना में घाव नजर आ सकते हैं। इसके अलावा किसी-किसी केस में आंखों में सूजन भी कैंसर की ओर इशारा करती है।
वहीं, मल्टीपल स्केलेरोसिस और ब्रेन ट्यूमर जैसी न्यूरोलॉजिकल कंडीशन में ब्लर विजन, असमान पुतली प्रतिक्रियाएं या अचानक पढ़ने में कठिनाई जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
थायरॉइड
आपकी आंखें थायरॉइड का संकेत भी देती है। अगर आपकी आई लिड यानी पलकों के आकार में बदलाव नजर आए, तो इसे हल्के में न लें। दरअसल, यह शरीर में थायरॉइड के लेवल में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। इसलिए यह संकेत नजर आते हैं, डॉक्टर से जरूर मिलें।