Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर के अंदर स्लीपर्स पहनने के 5 फायदे जानेंगे, तो आज से ही छोड़ देंगे नंगे पैर चलने की आदत

    By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 08:00 AM (IST)

    पैरों को गरम रखने के साथ ही घर के अंदर स्लीपर्स पहनने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। ...और पढ़ें

    घर में चप्पल पहनने के फायदे: हाइजीन और सेहत दोनों का रखें ख्याल (Picture Credit- AI Generated)

    घर में चप्पल पहनने के फायदे: हाइजीन और सेहत दोनों का रखें ख्याल (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ज्यादातर भारतीय घरों में घर के अंदर स्लीपर्स पहनना अच्छा नहीं माना जाता, लेकिन बदलते वक्त के साथ ये परंपरा धीरे-धीरे सिमटने लगी है। कुछ लोग आज भी इसे अच्छा नहीं मानते, जबकि कुछ इसे सेहत से जोड़कर देखते हैं। घर के अंदर चप्पल पहनना सेहत के लिए अच्छा है या नहीं, जानेंगे इस आर्टिकल में।

    गंदगी और बैक्टीरिया से होता है बचाव

    अगर आप घर के अंदर अक्सर बाहर के जूते लेकर आते हैं तो फर्श की गंदगी और बैक्टीरिया आपके पैरों के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। इससे बचने के लिए घर के अंदर स्लीपर्स पहनना सबसे बेहतर ऑप्शन है।

    तलवों का दर्द कम होता है

    हार्ड टाइल या वुडन फ्लोर पर लंबे समय तक खड़े रहने या चलने से पैरों में, खासकर तलवों में दर्द हो सकता है और पहले से दर्द की समस्या होने पर वह बढ़ सकता है। स्लीपर्स आपके पैरों के लिए शॉक एब्जॉर्बर की तरह काम करता है और घर के अंदर भी पैरों को सपोर्ट देता है।

    बॉडी हीट बरकरार रहती है

    शरीर के टेम्परेचर को संतुलित बनाए रखने में आपके पैर अहम भूमिका निभाते हैं। अगर लंबे समय तक नंगे पैर फर्श पर खड़े होंगे तो आपके पूरे शरीर में ठंडक पहुंचेगी। इससे बार-बार सर्दी-जुकाम की समस्या भी हो सकती है, खासकर जिन्हें साइनस से जुड़ी परेशानी है।

    खबरें और भी

    चोट लगने का खतरा कम होता है

    बिना स्लीपर्स के घर के अंदर चलना चोट लगने का खतरा बढ़ा देता है, खासकर फिसलनभरे फ्लोर या किसी नुकीली चीज से। फ्लोर पर कोई छोटी-मोटी चीज टूटी पड़ी हो तो जख्म होने का डर भी रहता है।

    घर रहता है साफ-सुथरा

    अगर आप घर के अंदर स्लीलर्स अलग से इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इससे धूल और जर्म्स कम फैलते हैं। आपका घर हर वक्त साफ-सुथरा नजर आता है।

    इन बातों पर भी करता है निर्भर

    • कमजोर कोर स्ट्रेंथ वालों के लिए नंगे पांव घर के अंदर चलना फायदेमंद नहीं है
    • गोखरू, हेमरटो, एड़ी में दर्द से पीड़ित लोगों को भी घर के अंदर स्लीपर्स के बिना नहीं चलना चाहिए
    • पैरों में किसी प्रकार की समस्या ना होने पर नंगे पांव घर के अंदर चलने से संतुलन और कॉर्डिनेशन बेहतर होता है। साथ ही पैर मजबूत होते हैं।

    यह भी पढ़ें- सेल्युलाइट कम करने से पहले जान लीजिए ये 5 मिथ, तभी दिखेगा असली रिजल्ट

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।