Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब तक 108 देशों में फैल चुका क्या है Avian Flu? कहीं आपके फ्रिज में तो छिपा नहीं बैठा यह Virus

    Updated: Sat, 21 Dec 2024 11:29 AM (IST)

    कच्चे दूध से इंफ्लूएंजा या बर्ड फ्लू फैल रहा है इस बात का खुलासा स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की रिसर्च में हुआ है। यह रिसर्च ऐसे समय में सामने आई है जब कई ...और पढ़ें

    जीव-जंतुओं के संपर्क में आने से यह वायरस तेजी से फैल रहा है। (Pic Courtesy : Freepik)
    जीव-जंतुओं के संपर्क में आने से यह वायरस तेजी से फैल रहा है। (Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर के लोग अभी कोरोना वायरस के प्रकोप से उभरे ही हैं कि अब Avian Flu ने दस्तक दे दी है। इस वायरस को WHO ने 2024 में ग्लोबल थ्रेट करार दिया है यानि की यह वैश्विक महामारी बन सकता है। अब तक यह वायरस 108 देशों में अपने पैर जमा चुका है। 

    Bird Flu के नाम से जाना जाता है एवियन इंफ्लूएंज़ा

    Avian Flu जिसे आमतौर पर बर्ड फ्लू के रूप में भी जाना जाता है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार यह वायरस वन्यजीवों में फैल गया है। इस वायरस की चपेट में 500 से ज़्यादा पक्षियों की प्रजातियां आ चुकी हैं तो वहीं 70 स्तनधारी प्रजातियां संक्रमित हो चुकी हैं। H591 इसको वैज्ञानिकों ने नाम दिया है। यह वायरस साल 2024 की शुरुआत में पहली बार अंटार्कटिका में जेंटू और किंग पेंगुइन में डिटेक्ट हुआ था।

    यह भी पढ़ें : फ्रिज में कच्चा दूध Store करने की है आदत तो संभल जाइए, Bird Flu फैलने का बन रहा कारण

    कैसे फैलता है Avian Flu?

    एवियन इंफ्लूएंजा संक्रमित पक्षियों या जानवरों से इंसानों तक पहुंचता है। अगर किसी पक्षी या जानवर को यह वायरस है और आप उसकी चपेट में आते हैं तो ज़ाहिर है कि यह आपको संक्रमित करेगा। पक्षियों या जानवर की लार, पंख और मल से यह इंसानों को चपेट में लेता है। जैसे पोल्ट्री फार्म या जीवित पक्षी बाजार में मौजूद होते हैं उनसे इसके फैलने का खतरा अधिक बना रहता है। 

    क्या हैं इसके लक्षण? 

    यह जानना बड़ा अहम है कि अगर यह वायरस किसी को चपेट में लेता है तो इसके लक्षण क्या हैं। सबसे पहले तो इस वायरस से संक्रमित होने के बाद तेज़ बुखार होता है। इसके साथ ही गंभीर खांसी और गले में खराश होने लगती है। साथ ही सांस लेने में कठिनाई या सांस फूलना और मांसपेशियों में दर्द और थकान होना। कुछ मामलों में अगर आंखों में संक्रमण है तो यह भी बर्ड फ्लू के लक्षण हो सकते हैं। 

    खबरें और भी

    फ्रिज के अंदर तक पहुंच रहा है बर्ड फ्लू

    जी हां, बर्ड फ्लू आपके फ्रिज के अंदर तक पहुंच रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण जो वैज्ञानिक बताते हैं वो है कच्चे दूध का फ्रिज में स्टोर करके 5 दिनों तक रखना। एक रिसर्च के मुताबिक अगर आप कच्चे दूध को फ्रिज में 5 दिनों तक रखते हैं तो यह बर्ड फ्लू से आपकों संंक्रमित कर सकता है। रिसर्च बताती है कि इसके बैक्टीरिया 5 दिनों तक सुरक्षित रहते हैं। 

    कैसें करें बचाव 

    इस वायरस से बचने का आसान तरीका यही है कि आप सावधानी बरतें। सबसे पहले मास्क का प्रयोग करें। बाहर जानवरों के संपर्क में आने से बचें। घर वापस आने पर हाथों को सफाई से धोएं। इसके साथ ही फ्रिज में दूध को स्टोर करके लंबे समय तक न रखें। पोल्ट्री फार्म से आने वाले अंडों को ऐसी जगह रखें जहां बाकी खाने का सामान उनके संपर्क में न आए। कच्चे फूड को गर्म करके या उबाल कर ही खाएं।

    यह भी पढ़ें : वैज्ञानिकों ने बताया शराब की लत छोड़ने का सबसे आसान तरीका, पीने से पहले बस ध्यान रखनी है यह बात